फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Neem, mango, guava will be planted with flowering plants in the smart city

Faridabad News: स्मार्ट सिटी में नीम, आम, अमरुद..के साथ लगेंगे फूलदार पौधे

Mon, 10 Jul 2023 06:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 10 Jul 2023 06:23 PM IST
विज्ञापन
Neem, mango, guava will be planted with flowering plants in the smart city
-ओल्ड फरीदाबाद और तिगांव विधानसभा में लगेंगे पौधे, निविदा जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। स्मार्ट सिटी फरीदाबाद में छायादार(नीम, अमरुद, आंवला, पीपल, बड़) व झाड़ी/फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। एक साल तक पौधों की देखभाल ट्री गार्ड से की जाएगी। इसके लिए नगर निगम ने ओल्ड फरीदाबाद और तिगांव विधानसभा क्षेत्र में पौधरोपण के लिए टेंडर जारी कर दिया गया है। इस पर करीब 2.17 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
औद्योगिक नगरी में वायु प्रदूषण एक गंभीर समस्या है। इसके लिए नगर निगम, प्रदूषण बोर्ड समेत अन्य विभाग मिलकर प्रदूषण कम करने को लेकर लगातार काम कर रहे हैं। दूसरी ओर नगर निगम ने मानसून में शहर में छायादार और फूलदार पौधे लगाने की योजना तैयार की है। निगम के कार्यकारी अभियंता सुशील ठाकरान ने बताया कि तिगांव विधानसभा में बड़े और फूलदार पौधे लगाने की तैयारी है। उन्होंने बताया कि वार्ड-22 से 27 पर ग्रीन बेल्ट और खाली जगहों पर लगाए जाएंगे। इस पर करीब 95.71 लाख खर्च होंगे। ओल्ड फरीदाबाद विधानसभा में भी 95.27 करोड़ से पौधरोपण होगा। इससे वार्ड-28 से 34 तक दोनों प्रकार के पौधे लगेंगे। अधिकारी ने बताया कि दोनों का टेंडर जारी किया जा चुका है। पौधे की देखभाल एक साल तक ठेकेदार को करनी होगी। हालांकि निगम एनआईटी, बल्लभगढ़ और बड़खल विधानसभा क्षेत्र में इसी प्रकार के पौधे लगवाएगा। जल्द ही उनका टेंडर भी जारी होगा।
विज्ञापन

---

लाल और पीली कनेर, जेट्रोफा (लाल रंग), हर सिंगार, हिमेलिया..
तिगांव व ओल्ड फरीदाबाद जोन में करीब 44 हजार पौधे लगेंगे। इसमें छायादार व फूलदार समेत झाड़ियों वाले पौधे होंगे। इसमें अमरूद, जामुन, आम, आंवला, पीपल, नीम, अशोक, एलस्टोनिया, फाइकस, मौलसरी, अमलतास, गुलमोहर, कचनार समेत अन्य पौधे शामिल हैं। झाड़ियां व फूलदार पौधों में लाल और पीली कनेर, कैलेंडर हाइब्रिड, जेट्रोफा (लाल रंग), हर सिंगार, हिमेलिया पटेंस, हिबिस्कस बरिजेंटा (चाइना रोज), लैंटाना कैमरा, कुलफा, चांदनी सिंगल और वबोगेनविलिया समेत अन्य प्रकार के पौधे शामिल हैं। निगम की योजना है कि दोनों प्रकार के पौधे होने से शहर की सुंदरता के साथ पर्यावरण भी बेहतर रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

--


शहर में छायादार व फूलदार पौधे लगाए जाएंगे। इसके लेकर टेंडर जारी कर दिया गया है। इससे प्रदूषण को कम करने में मदद मिलेगी।
सुशील ठाकरान, कार्यकारी अभियंता नगर निगम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed