{"_id":"648c78b2f16264fa2e0805fe","slug":"neelam-nehru-ground-drain-is-also-full-of-dirt-how-will-the-water-be-drained-faridabad-news-c-26-1-fbd1004-7004-2023-06-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नीलम-नेहरु ग्राउंड नाला भी गंदगी से अटा, कैसे होगी पानी की निकासी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नीलम-नेहरु ग्राउंड नाला भी गंदगी से अटा, कैसे होगी पानी की निकासी
विज्ञापन
फोटो-
अमर उजाला अभियान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। शहर के नालों की सफाई का कार्य धीमा चल रहा है। यदि ऐसे ही हालात रहे तो बारिश में लोगों को जल भराव की समस्या से जूझना पड़ेगा। नीलम-नेहरु ग्राउंड नाला गंदगी से अटा पड़ा है, जो बारिश के समय में परेशानी का कारण बन सकता है।
शहर में बारिश के दौरान जल भराव की गंभीर समस्या रहती है। इसे देखते हुए साल भर नगर निगम नालों की सफाई कराने का दावा कर रही है। अमर उजाला की टीम ने शुक्रवार को नीलम चौक से नेहरु ग्राउंड नाले का मुआयना किया। इसमें गंदगी के ढेर लगे मिले। यदि ऐसे ही हालात रहे तो पानी की निकासी संभव नहीं है। बीके चौक-नेहरू ग्राउंड के बीच बना नाला कई वर्ष पुराना है, जो खस्ता हालत में है। इस नाले पर दुकानदारों ने कब्जा कर रखा है। निगम की ओर से अब तक न तो अतिक्रमण हटाया गया और न ही इस नाले की सफाई कराई गई। तेज बारिश में इस नाले के जाम होने की वजह से मेट्रो मोड़, बीके चौक, नेहरू ग्राउंड समेत आसपास के क्षेत्रों में जलभराव होता है।
नगर निगम के एसई ओमवीर ने बताया कि नालों की सफाई का काम शुरू किया गया है। 138 किलोमीटर नाले की सफाई होनी है। इसमें 43 किलोमीटर खुले नालों की सफाई निगम खुद करा रहा है। वहीं, 95 किलोमीटर बॉक्स ड्रेन की भी सफाई कराई जानी है। इसके लिए टेंडर जारी किया गया है। एसई ने कहा कि शहर के सभी प्रमुख नालों और नालियों को समय रहते साफ सफाई करना जरूरी है।
विज्ञापन
--
बारिश में जल भराव की समस्या रहती है। नगर निगम को समय नालों को साफ कराना चाहिए। अभी निगम का काम धीमा है।
विजय थपरियाल, एसजीएम नगर--
--
एनआईटी क्षेत्र में जल भराव की समस्या गंभीर है। निगम को समय रहते नालों को साफ कराना चाहिए। -अभय भाठी, एनआईटी

विजय थपरियाल, एसजीएम नगर