फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   neelam flyover one lane closed

Faridabad News: आज नीलम फ्लाईओवर की एक लेन बंद रहेगी

Fri, 22 Sep 2023 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 22 Sep 2023 11:10 PM IST
विज्ञापन
neelam flyover one lane closed
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

फरीदाबाद। नीलम फ्लाई ओवर के मरम्मत को लेकर यातायात पुलिस की तरफ से एडवाइजरी जारी की गई है। जिसमे नेशनल हाईवे पर अजरौंदा से नीलम चौक की तरफ जाने वाली नीलम फ्लाईओवर यानि आरओबी की एक साइड निर्माण कार्य (रिपेयर) के चलते 23 सितंबर से बंद रहेगी। लोगों को अन्य रूट प्रयोग करने के लिए सलाह दी गई है।


पुलिस प्रवक्ता सूबे सिंह ने बताया कि एफएमडीए द्वारा नीलम फ्लाईओवर की अजरौंदा से नीलम चौक जाने वाली साइड पर 23 सितंबर से रिपेयरिंग की जाएगी। जिसके चलते अजरोंदा फ्लाईओवर की एक साइड पूर्णतया बंद रहेगी। यातायात पुलिस द्वारा फ्लाई ओवर की दूसरी साइड को दो हिस्सों में बांटकर वाहनों के आने व जाने की व्यवस्था की गई है। यात्रियों से अनुरोध है कि सड़क निर्माण के चलते अपनी मंजिल को सुगम बनाने के लिए यातायात पुलिस के द्वारा जारी कि गई एडवाईजरी का पालन करें। सभी वाहन चालक ध्यान दें और एडवाइजरी के मुताबिक अपना अल्टरनेटिंग मार्ग चुने। यात्री अपनी सुविधा अनुसार बाटा, ओल्ड या बड़खल फ्लाईओवर का उपयोग करें ।तथा फरीदाबाद ट्रैफिक पुलिस का सहयोग करें। फ्लाई ओवर की रेलिंग का काम पहले से चल रहा है। अब मेन रोड पर काम होना है। अभी फ्लाई ओवर जर्जर हालत में है, उसे रिपेयर कराया जा रहा है। किसी भी तरह की परेशानी के लिए 9582200138/0129-2225999 पर संपर्क कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed