फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Neelam bridge fully opened after four months

Faridabad News: चार महीने बाद पूरी तरह खुला नीलम पुल

Mon, 22 Jan 2024 01:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 22 Jan 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Neelam bridge fully opened after four months
-दो माह से बंद नीलम चौक से अजरौंदा को जाने वाली साइड को शनिवार रात खोला गया
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। शहर की लाइफलाइन कहे जाने वाले नीलम पुल को अयोध्या में श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा के दौरान बड़े आयोजनों को देखते हुए पूरी तरह आवाजाही के लिए खोल दिया गया है। इससे जाम की समस्या से जूझ रहे शहरवासियों को काफी राहत मिली है। रविवार को वाहनों ने फर्राटे भरे। पुल पर चार माह से रुक-रुक मरम्मत कार्य चल रहा था। एफएमडीए के मुख्य अभियंता रमेश बागडी ने कहा कि पुल खोल दिया गया है। फुटपाथ आदि का काम चलता रहेगा।
राष्ट्रीय राजमार्ग को एनआईटी क्षेत्र से जोड़ने में यह पुल महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। इससे रोजाना करीब 50 हजार वाहन गुजरते हैं। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे हो गए थे। इससे वाहन चालकों को काफी परेशानी होती है और जाम लग जाता है।
विज्ञापन

इसे देखते हुए सितंबर में फरीदाबाद महानगर विकास प्राधिकरण (एफएमडीए) ने अजरौंदा से नीलम चौक को आने वाली साइड को बंद कर दिया था। एक तरफ पर ही दोनों तरफ का ट्रैफिक गुजारा जा रहा था। धीमी गति से मरम्मत कार्य चलने के कारण करीब दो माह लोग परेशान रहे। नवंबर में पुल को खोल दिया गया। दिसंबर में नीलम से अजरौंदा चौक को जाने वाली दूसरी साइड को बंद कर दिया था। प्राधिकरण ने एक सप्ताह में मरम्मत कार्य पूरा करने का दावा किया था। जिससे बाटा पुल, ओल्ड फरीदाबाद अंडरपास, बल्लभगढ़ पुल और बड़खल पुल पर जाम लगता था। यह कार्य डेढ माह बाद पूरा हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed