फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   NCC cadets were taught traffic safety lessons.

Faridabad News: एनसीसी कैडेट्स को पढ़ाया यातायात सुरक्षा का पाठ

Wed, 01 Oct 2025 07:45 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Oct 2025 07:45 PM IST
विज्ञापन
NCC cadets were taught traffic safety lessons.
फरीदाबाद। यातायात पुलिस की ओर से हरियाणा एनसीसी नूंह के लिए यातायात जागरूकता और सड़क सुरक्षा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम वार्षिक प्रशिक्षण शिविर-159 के अंतर्गत हरमन माइनर स्कूल में आयोजित किया गया। इस शिविर में लगभग 571 बालिका एनसीसी कैडेट्स ने भाग लिया। आयोजन में सूबेदार मेजर रामू सिंह, भूतपूर्व उप निरीक्षक मंगे राम, हवलदार पंकज ने कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। मुख्य व्याख्यान ट्रैफिक ताऊ (सब इंस्पेक्टर वीरेंद्र) द्वारा प्रस्तुत किया गया। उन्होंने कैडेट्स को यातायात नियम, सड़क सुरक्षा, महिला सुरक्षा, साइबर सुरक्षा एवं नशा मुक्ति जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर जागरूक किया। उप निरीक्षक वीरेंद्र ने कहा कि सड़क सुरक्षा केवल नियमों के पालन से ही संभव है। यदि हम स्वयं अनुशासन का पालन करें और दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें तो दुर्घटनाओं को रोका जा सकता है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed