फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Navratri begins with the worship of Goddess Shailputri

Faridabad News: माता शैलपुत्री की पूजा के साथ शुरू हुए नवरात्र

Fri, 20 Mar 2026 12:57 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Mar 2026 12:57 AM IST
विज्ञापन
Navratri begins with the worship of Goddess Shailputri
-शहर के सभी प्रमुख, मंदिरों में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

पुन्हाना। चैत्र नवरात्र के पहले दिन बृहस्पतिवार को मां शैलपुत्री की पूजा-अर्चना के साथ हिंदू नव वर्ष एवं नवरात्र पर्व की शुरुआत हो गई। शहर के दुर्गा मंदिरों में सुबह से ही श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरे विधि-विधान के साथ माता रानी की आराधना कर पूजा कलश स्थापित किए गए। भक्तों ने व्रत रखकर सुख-समृद्धि और परिवार की खुशहाली की कामना की।
सुबह होते ही मंदिरों में घंटियों की गूंज और जयकारों से वातावरण भक्तिमय हो उठा। श्रद्धालु फूल, नारियल और प्रसाद लेकर मंदिर पहुंचे और मां शैलपुत्री के दर्शन कर आशीर्वाद लिया। महिलाओं की संख्या विशेष रूप से अधिक रही, जिन्होंने पारंपरिक रीति-रिवाजों के अनुसार पूजा-अर्चना कर अखंड सौभाग्य की कामना की। शहर के प्रमुख मुक्तिधाम मंदिर के मंहत रामदास ने बताया कि नवरात्र के पहले दिन मां दुर्गा के प्रथम स्वरूप शैलपुत्री की पूजा की जाती है। उन्होंने कहा कि शैलराज हिमालय की पुत्री होने के कारण माता का यह नाम पड़ा। मां शैलपुत्री की आराधना से भक्तों को धन-धान्य, सुख-समृद्धि, सौभाग्य और आरोग्य की प्राप्ति होती है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि नवरात्र का हिंदू धर्म में विशेष महत्व है। मान्यता है कि इन नौ दिनों में मां दुर्गा पृथ्वी पर अपने भक्तों के बीच विराजमान रहती हैं और उनकी सभी मनोकामनाएं पूर्ण करती हैं। इसी आस्था के चलते श्रद्धालु पूरे नौ दिन तक व्रत रखकर नियमपूर्वक पूजा करते हैं। शहर के जमालगढ रोड स्थित मां वैष्णो देवी मंदिर में भक्तों की सुविधा को देखते हुए विशेष व्यवस्थाएं की गई है। सफाई, पेयजल और सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए। कई स्थानों पर भजन-कीर्तन और जागरण का भी आयोजन किया जा रहा है, जिससे माहौल पूरी तरह भक्तिमय बना हुआ है। नवरात्र के पहले दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ ने शहर में धार्मिक उत्साह का माहौल बना दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed