फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   naveen jaihind addressed a railly in NIT area

दिल्ली से दस गुना विकास हरियाणा में करेगी आप - डॉ सुशील गुप्ता

Sun, 15 Sep 2019 11:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Sep 2019 11:00 PM IST
विज्ञापन
naveen jaihind addressed a railly in NIT area
फरीदाबाद एनआईटी में जनसभा को संबोधित करते आप के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद । - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद। आम आदमी पार्टी के पदाधिकारियो ने रविवार को फरीदाबाद की अलग-अलग विधानसभाओं में कार्यकर्ता सम्मेलन किए। सम्मेलनों की अध्यक्षता हरियाणा सहप्रभारी राज्यसभा सांसद डॉ. सुशील गुप्ता और प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने की। एनआईटी क्षेत्र में संतोष यादव को प्रत्याशी घोषित करते हुए उसके समर्थन में जनसभा की।
विज्ञापन

डॉ. सुशील गुप्ता ने कहा कि देश की व्यवस्था आज डगमगा चुकी है। सरकारी स्कूल,अस्पताल ठप पड़े हुए हैं। कानून व्यवस्था चरमरा गई है। विकास का मतलब चंद एयरपोर्ट बनाने से, चंद रेलवे स्टेशन बनाने से, चंद हाईवे बनाने से नहीं और न ही कुछ प्रतिशत लोगों फायदा पहुंचाना है। जब आम व्यक्ति का विकास होगा, तभी देश विकसित देशों के बीच खड़ा होगा। उन्होंने कहा कि हमें मुस्कुराता हुआ हिंदुस्तान चाहिए, जिसमें हर नौजवान को रोजगार मिले। हर महिला अपने आप को सुरक्षित महसूस करे। धर्म-जाति के नाम पर देश नहीं बांटा जाए।
विज्ञापन

उस भारत को बनाने की शुरुआत अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली से की है। देश के सबसे बेहतर सरकारी स्कूलों में दिल्ली के तीन सरकारी स्कूल हैं, जबकि हरियाणा का एक भी नहीं है। प्रदेशाध्यक्ष नवीन जयहिंद ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि भाजपा के नेता जनता की जेब पर डाका डाल रहे हैं। प्राइवेट स्कूलों में लूट मची है और खुद शिक्षा मंत्री प्राइवेट स्कूलों के फीते काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed