{"_id":"66522063ddfe3157a50ee57b","slug":"nautapa-slows-down-the-pace-of-voting-in-faridabad-voting-was-574-percent-faridabad-news-c-26-1-gnd1001-25131-2024-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नौतपा ने धीमे की फरीदाबाद में मतदान की रफ्तार, 57.4 प्रतिशत रहा मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नौतपा ने धीमे की फरीदाबाद में मतदान की रफ्तार, 57.4 प्रतिशत रहा मतदान
विज्ञापन
- छह बजे तक 57.4 प्रतिशत हुआ मतदान, पिछले चुनाव में 64.70 प्रतिशत रहा था मतदान
- फरीदाबाद में शांतिपूर्ण रहा मतदान, इक्का-दुक्का स्थानों पर ईवीएम धीमे चलने की शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नौतपा में अपने रौद्र रूप में पहुंची गर्मी के चलते फरीदाबाद लोकसभा के मतदाता 25 मई को घरों से कम ही निकले। गर्मी की मार ऐसी पड़ी कि निर्वाचन आयोग की मुहिम भी काम न आई। इस बार फिर से हरियाणा भर में फरीदाबाद 57.4 मतदान प्रतिशत के साथ सबसे फिसड्डी रहा। यह 2019 चुनाव से यह 7.3 प्रतिशत कम रहा। पिछले लोकसभा चुनाव में मतदान 64.7 प्रतिशत रहा था। हालांकि, इतनी प्रचंड गर्मी में भी मतदान करने के लिए युवा, बुजुर्ग, महिलाओं ने जोश दिखाया। दूसरी तरफ, फरीदाबाद और पलवल जिले में मतदान शांतिपूर्ण रहा और कोई भी झड़प या हिंसा की खबर नहीं आई।
फरीदाबाद लोकसभा के अंतर्गत आने वाली नौ विधानसभा में 2274 बूथों पर मतदान शांतिपूर्ण रहा। इनमें फरीदाबाद में 1572 और पलवल में 702 बूथों पर 24 लाख 30 हजार 637 लोगों ने मतदान किया। मतदान को लेकर युवा, महिला और बुजुर्ग मतदाताओं में जोश दिखाई दिया। लोकसभा में पांच बड़े दलों कांग्रेस, भाजपा, जजपा, बसपा और इनेलो के अलावा कुल 24 प्रत्याशी अपना भाग्य आजमा रहे हैं। ग्रामीण क्षेत्रों के केंद्रों में जहां सुबह-सुबह मतदान के लिए लंबी लाइन लगी तो शहरी क्षेत्रों में रुक-रुक कर मतदान चलता रहा। मतदान के दौरान एक-दो स्थानों पर ईवीएम में 5 से 10 मिनट व्यवधान की खबर आई। इक्का-दुक्का स्थानों पर लोगों ने ईवीएम से धीमे वोटिंग की भी शिकायत की।
लोकसभा चुनाव के दौरान कड़ी सुरक्षा में लोगों ने मतदान किया। फरीदाबाद जिले में 15000 मतदान कर्मियों और 6000 सुरक्षाबलों की सुरक्षा में मतदान संपन्न हुआ। मतदान के दौरान एक-दो स्थानों पर ईवीएम में 5 से 10 मिनट व्यवधान की खबर आई। इक्का-दुक्का स्थानों पर लोगों ने ईवीएम से धीमे वोटिंग की भी शिकायत की।
विज्ञापन
-- -
उतरता चढ़ता रहा मतदान का प्रतिशत
सुबह सात बजे मतदान शुरू हुआ तो मतदाताओं में उत्साह दिखाई दिया। फरीदाबाद और पलवल जिलों में सुबह सात से नौ बजे तक मतदान का प्रतिशत कुछ धीमा चला। पहले घंटे केवल 2.5 प्रतिशत मतदान की सूचना रही। ग्रामीण क्षेत्रों में जहां सुबह-सुबह लोग वोट देने निकले तो शहरी मतदाता सुबह नौ बजे के बाद घरों से वोट देने निकले। 11 बजे तक चार घंटे में मतदान का प्रतिशत 15.4 प्रतिशत पहुंचा। 12 बजे तक एकाएक मतदान का प्रतिशत उछलकर 24 प्रतिशत तक पहुंच गया। दो बजे तक 36 प्रतिशत और तीन बजे तक 40 प्रतिशत तक छलांग लगा दी। इसके बाद तेज धूप के चलते मतदान में फिर कमी आई। शाम पांच बजे तक 49 प्रतिशत मतदान रहा। इस दौरान सबसे अधिक हथीन विधानसभा क्षेत्र में 55 प्रतिशत मतदान रहा। इसके अलावा होडल और पलवल 53 प्रतिशत और पृथला में 52 प्रतिशत मतदान रहा। हालांकि, शहरी क्षेत्रों में युवाओं के साथ बुजुर्गों ने मतदान में उत्साह दिखाया।