फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Naushad was not missing, his friends murdered him and threw his body in the canal

Faridabad News: लापता नहीं हुआ था नौशाद, दोस्तों ने हत्या कर शव नहर में फेंका

Mon, 16 Jun 2025 01:09 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 16 Jun 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Naushad was not missing, his friends murdered him and threw his body in the canal
2 मई को खेड़ीपुल थाने में दर्ज हुई थी गुमशुदगी की रिपोर्ट, दो गिरफ्तार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गांव ददसिया निवासी नौशाद (27) लापता नहीं हुआ था बल्कि दोस्तों ने पीटकर हत्या के बाद उसके शव को नहर में फेंक दिया था। नौशाद के परिवार ने की ओर से खेड़ीपुल थाने में दर्ज गुमशुदगी की रिपोर्ट पर पुलिस जांच कर रही है। मामले में रविवार को खेड़ीपुल थाना पुलिस ने नौशाद के दो दोस्तों अर्जुन व रवि को गिरफ्तार कर हत्याकांड का खुलासा किया है। साथ ही गुमशुदगी की धारा में दर्ज एफआईआर में हत्या की धारा जोड़ दी है। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि मामले में अन्य आरोपियों को भी गिरफ्तार करने के प्रयास जारी हैं।

नौशाद के परिवार ने 2 मई 2025 को खेड़ीपुल थाना पुलिस को शिकायत देकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसमें कहा गया कि 18 अप्रैल को नौशाद घर से गया था। उसके बाद से वो वापस नहीं लौटा है। थाना पुलिस की टीम ने अपने स्तर पर जांच शुरू की लेकिन कोई सुराग हाथ नहीं लग रहा था। शनिवार को खेड़ीपुल थाना एसएचओ इंस्पेक्टर नरेश को सूत्रों से सूचना मिली कि जब नौशाद लापता हुआ तो वो अपने दोस्तों के साथ था।
विज्ञापन


सूचना के आधार पर पुलिस ने गड्ढा कॉलोनी निवासी अर्जुन और ठाकुरवाड़ा निवासी रवि को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की। सख्ती से पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि ये कई दोस्त मिलकर जेबकतरी की वारदात करते हैं। 18 अप्रैल 2025 को रुपयों के बंटवारे को लेकर नौशाद व पवन में कहासुनी हो गई थी। तब अर्जुन व रवि भी वहां पहुंचे और कहासुनी शांत करा पवन को घर भेज दिया था। लेकिन बाद में इन दोनों और नौशाद के बीच कहासुनी हो गई जो झगड़े में बदल गई। नौशाद ने ईंट से वार कर अर्जुन व रवि को घायल कर दिया। बाद में इन्होंने कॉल कर पवन, दीपक व शाहिद को बुला लिया। सभी नशे में भी थे। इस दौरान सभी ने मिलकर नौशाद को डंडों व ईंट-पत्थर से बहुत ज्यादा पीट दिया और वो बेहोश हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों ने खुलासा किया कि नौशाद को बेहोशी की हालत में ऑटो में डालकर ये मवई के पास आगरा नहर पर बने पुल से फेंक दिया और भाग गए। कुछ देर बाद नशा उतरा तो ये नौशाद को देखने पहुंचे। लेकिन तब तक नौशाद की मौत हो चुकी थी। जिसके बाद इन्होंने शव को आगरा नहर में फेंक दिया था। पुलिस प्रवक्ता यशपाल सिंह ने बताया कि थाना पुलिस की टीम अब अन्य आरोपियों की तलाश कर रही है। साथ ही नहर से शव मिलने के बारे में आस-पास के थानों की पुलिस से भी संपर्क किया जा रहा है। ताकि ये पता चल सके कि 18 अप्रैल के आस-पास कोई युवक का शव नहर में मिला हो।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed