फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   National Lok Adalat on September 12

Faridabad News: राष्ट्रीय लोक अदालत 12 सितंबर को

Thu, 20 Aug 2026 11:02 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 20 Aug 2026 11:02 PM IST
विज्ञापन
National Lok Adalat on September 12
फरीदाबाद। जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से 12 सितंबर को राष्ट्रीय लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। लोक अदालत जिला न्यायालय परिसर में आयोजित होगी। इसका आयोजन जिला एवं सत्र न्यायाधीश-सह-अध्यक्ष जिला विधिक सेवा प्राधिकरण संदीप कुमार गर्ग के मार्गदर्शन तथा मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव जितेंद्र सिंह के नेतृत्व में किया जाएगा।
विज्ञापन



राष्ट्रीय लोक अदालत का मुख्य उद्देश्य न्यायालयों में लंबित अधिक से अधिक मामलों का आपसी समझौते के माध्यम से सौहार्दपूर्ण समाधान कराना है। इससे आम लोगों को त्वरित, सरल, सस्ता और सुलभ न्याय मिल सकेगा। लोक अदालत में मोटर वाहन दुर्घटना दावा, वैवाहिक एवं पारिवारिक विवाद, दीवानी वाद, समझौता योग्य फौजदारी मामले, श्रम विवाद, भूमि अधिग्रहण संबंधी मामले, आपसी सहमति से जल बिल विवाद, राजस्व संबंधी विवाद, ट्रैफिक चालान एवं समरी चालान सहित अन्य छोटे एवं समझौता योग्य मामलों का निपटारा किया जाएगा। मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी-सह-सचिव जितेंद्र सिंह ने नागरिकों से अपील की कि वे राष्ट्रीय लोक अदालत का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed