{"_id":"68d3e0a04b96f301c80a3d00","slug":"narveer-malik-became-the-executive-member-of-haryana-sports-karate-association-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-52063-2025-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य बने नरवीर मलिक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन के कार्यकारिणी सदस्य बने नरवीर मलिक
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
छांयसा। हरियाणा ओलिंपिक एसोसिएशन के बैनर तले हाल ही में हरियाणा स्पोर्ट्स कराटे एसोसिएशन का चुनाव संपन्न हुआ। इस चुनाव में फरीदाबाद जिले के नरवीर मलिक को कार्यकारिणी सदस्य के पद पर नियुक्त किया गया। उनकी इस नियुक्ति से जिले के खेल प्रेमियों और कराटे खिलाड़ियों में खुशी की लहर है। स्थानीय खेल जगत से जुड़े लोगों ने इसे फरीदाबाद के लिए गर्व का विषय बताया है।
नरवीर मलिक की नियुक्ति को लेकर स्थानीय खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताई। उनका मानना है कि नरवीर मलिक लंबे समय से कराटे खेल को बढ़ावा देने में सक्रिय रहे हैं। उनकी मेहनत और लगन से फरीदाबाद जिले के कई युवा कराटे खेल में अपना नाम रोशन कर चुके हैं। कार्यकारिणी सदस्य बनने से उन्हें अब प्रदेश स्तर पर खिलाड़ियों की समस्याओं को उठाने और कराटे खेल को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा।