फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Namo Bharat and Green Field Expressway will give wings to the transport system

Faridabad News: नमो भारत और ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से परिवहन व्यवस्था को लगेंगे पंख

Thu, 11 Dec 2025 12:38 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 11 Dec 2025 12:38 AM IST
विज्ञापन
Namo Bharat and Green Field Expressway will give wings to the transport system
नमो भारत की डीपीआर बनने के साथ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे पर सिंगल आर्च ब्रिज बनाने का काम शुरू
विज्ञापन

दो मेगा परियोजनाओं का असर शहर की सड़कों, बाजारों और जमीनों पर दिखना हुआ शुरू
फरीदाबाद के पर्यटन स्थलों पर एनसीआर के लोगों की पहुंच होगी आसान

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। जिले के विकास को नई दिशा देने वाली नमो भारत परियोजना और प्रस्तावित ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे ने रफ्तार पकड़ ली है। जहां एक तरफ नमो भारत की डीपीआर बनने के बाद फरीदाबाद में दो स्टेशन बनने पर मोहर लग गई है, वहीं दूसरी तरफ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे के काम में बाधा आने के बाद डिजाइन में बदलाव कर काम को तेजी से आगे बढ़ा दिया गया है। दो बड़ी परियोजनाओं पर काम शुरू होने के बाद फरीदाबाद में शहर की सड़कों से लेकर निर्माण बाजार और रियल एस्टेट सेक्टर तक हलचल तेज हो गई है। विशेषज्ञों का कहना है कि फरीदाबाद अब एक बड़े बदलाव की ओर बढ़ रहा है।

अप्रैल 2026 से नमो भारत निर्माण की उम्मीद
एनसीआरटीसी द्वारा तैयार की जा रही यह परियोजना करीब 61.5 किलोमीटर लंबी होगी, जिस पर लगभग 15,745 करोड़ रुपये खर्च किए जाने का अनुमान है। योजना के मुताबिक अप्रैल 2026 से निर्माण शुरू होने की संभावना है और साल 2031 तक यह परियोजना पूरी करने का लक्ष्य रखा गया है। इस मेट्रो के पूरा होने से फरीदाबाद पहली बार सीधे गुरुग्राम और ग्रेटर नोएडा से जुड़ जाएगा, जिससे रोजाना यात्रा करने वाले हजारों कर्मचारियों और छात्रों को बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन


फरीदाबाद में दो स्टेशन बनने से शहर को मिलेगा सीधा फायदा
परियोजना के तहत फरीदाबाद में बाटा चौक स्टेशन, सेक्टर-85/86 स्टेशन पर नए स्टेशन प्रस्तावित किए गए हैं। इन स्टेशनों के आसपास पहले से ही रियल एस्टेट बाजार में हलचल बढ़ी हुई है। प्रॉपर्टी कारोबारियों के अनुसार नमो भारत मेट्रो रूट सामने आने के बाद प्लॉट, फ्लैट और कमर्शियल प्रॉपर्टी के लिए पूछताछ तेज हो गई है, जिससे साफ है कि लोग भविष्य की कनेक्टिविटी को देखते हुए अभी से निवेश करने लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे से सड़क नेटवर्क होगा मजबूत
नमो भारत के साथ-साथ ग्रीन फील्ड एक्सप्रेसवे फरीदाबाद के लिए दूसरी बड़ी सौगात साबित होगा। इस एक्सप्रेस-वे के बनने के बाद दिल्ली, गुरुग्राम और पश्चिमी उत्तर प्रदेश तक सीधा और हाई-स्पीड रोड कनेक्शन मिलेगा। ट्रांसपोर्ट कारोबारियों का मानना है कि इसके शुरू होते ही भारी वाहनों का दबाव शहर के अंदरूनी इलाकों से कम होगा, जिससे जाम और सड़क हादसों में भी कमी आएगी। अधिकारियों के अनुसार एक्सप्रेस वे के डिजाइन में कुछ बदलाव किया गया है इसका बाद 140 मीटर लंबा सिंगल आर्च ब्रिज बनाया जाएगा। इसपर काम शुरू कर दिया गया है। इसमें करीब छह माह का समय लगेगा।

कुछ मिनटों में गुरुग्राम पहुंचने का सपना होगा साकार
मेट्रो और एक्सप्रेस-वे परियोजनाओं के पूरा होने के बाद फरीदाबाद से गुरुग्राम पहुंचना काफी आसान हो जाएगा। नमो भारत की स्पीड 160 तक जाती है। वहीं इससे आने वाले समय में फरीदाबाद से गुरुग्राम जाने में 10 से 15 मिनट का अनुमानित समय लगेगा। इससे नौकरी करने वाले लोगों को राहत मिलन के साथ कारोबार को नए पंख लगेंगे व फरीदाबाद के पर्यटन स्थलों पर भी लोगों की पहुंच आसान हो जाएगी।

उद्योग और रोजगार को मिलेगा बढ़ावा
फरीदाबाद एक प्रमुख औद्योगिक शहर है और बेहतर परिवहन सुविधा का सीधा असर यहां के उद्योगों पर पड़ेगा। उद्योगपतियों का कहना है कि कनेक्टिविटी सुधरने से माल ढुलाई आसान होगी और उत्पादन लागत में कमी आएगी। नमो भारत के निर्माण के दौरान भी काफी लोगों को रोजगार मिलने की संभावना है। वहीं संचालन के बाद मेंटेनेंस, सिक्योरिटी और अन्य सेवाओं में स्थायी नौकरी के अवसर भी खुलेंगे।


पर्यावरण का भी रखा जाएगा खास ध्यान
नमो भारत परियोजना के लिए करीब 75 हेक्टेयर भूमि का अधिग्रहण किया जाएगा। जिस पर लगभग 1500 करोड़ रुपये खर्च होंगे। इसके साथ ही करीब 5665 पेड़ों को हटाने या स्थानांतरित करने की योजना है। एनसीआरटीसी का दावा है कि हर कटे पेड़ के बदले 10 नए पौधे लगाए जाएंगे और पर्यावरण संतुलन बनाए रखने को प्राथमिकता दी जाएगी। वहीं ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस-वे निर्माण में भी ग्रीन बेल्ट और पर्यावरण स्वीकृति पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।



--

वर्ष 2026 में फरीदाबाद को दिल्ली एयरपोर्ट, गुरुग्राम व जेवर से जोड़ने वाली रैपिड मेट्रो परियोजना का कार्य आरंभ कर दिया जाएगा। - केंद्रीय राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed