{"_id":"64149af9a87bfadcf10e1a96","slug":"names-of-many-white-cloths-are-also-coming-out-in-black-earnings-faridabad-news-c-1-1-352080-2023-03-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: काली कमाई में कई सफेद पोशों के नाम भी आ रहे सामने","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: काली कमाई में कई सफेद पोशों के नाम भी आ रहे सामने
विज्ञापन
- रिश्वत के आरोपी संपदा अधिकारी से पूछताछ में खुलासा
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एंटी करप्शन ब्यूरो ने शुक्रवार को हरियाणा राज्य औद्योगिक विकास संरचना निगम (एचएसआइआइडीसी) के संपदा अधिकारी विकास चौधरी को रिमांड पूरा होने के बाद अदालत में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। एसीबी ने उसे रिश्वत लेने के आरोप में बुधवार को गिरफ्तार किया था।
रिमांड के दौरान एसीबी ने आरोपी की संपत्ति का ब्योरा जुटाया। आरोपी के सेक्टर-17 स्थित घर से एक डायरी और कुछ महत्वपूर्ण कागजात मिले हैं। एसीबी आरोपी की संपत्ति व लेनदेन की भी जांच कर रही है। अभी तक की पूछताछ में आरोपी के पास करोड़ों रुपये की संपत्ति होने का अनुमान है। आरोपी ने पूछताछ में कुछ सफेद पोश लोगों के नाम भी लिए हैं। आरोपी ने बताया कि वह इन्हीं के बलबूते पर फरीदाबाद में टिका हुआ था। एसीबी ने उसके दो मोबाइल नंबरों की डिटेल भी मांगी है। जांच की जा रही है आरोपी किन लोगों के संपर्क में था। काली कमाई का हिस्सा कहां-कहां तक बांटा जा रहा था। आरोपी ने पिछले छह महीने में जिन लोगों को प्रोजेक्ट कंपलीशन सर्टिफिकेट जारी किए गए हैं, उन्हें पूछताछ के लिए बुलाया जा रहा है। एसीबी को शक है कि आरोपी ने सभी से दबाव देकर रिश्वत लेने के बाद ही काम किया है। आरोपी विकास चौधरी ने कारोबारियों को नोटिस भेजकर प्रोजेक्ट कंपलीशन सर्टिफिकेट लेने के लिए बाध्य किया था।
बुधवार को एसीबी कनवर्टेड प्राइवेट इंजीनियर फरीदाबाद फर्म के अधिवक्ता पीएल शर्मा ने एसीबी को शिकायत दी थी कि असिस्टेंट संपदा अधिकारी मनोज बंसल ने फर्म को प्रोजेक्ट कंप्लीशन सर्टिफिकेट देने के नाम पर डेढ़ लाख रुपये की मांग की। इसमें से 75 हजार रुपये वे पहले दे चुके थे। उनके ऊपर और रुपयों के लिए दबाव बनाया जा रहा था। एसीबी ने जाल बिछाकर सहायक संपदा अधिकारी मनोज बंसल को 50 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा था। संपदा अधिकारी विकास चौधरी के कहने पर रिश्वत ले रहा था। इसके बाद एसीबी ने विकास चौधरी को भी गिरफ्तार किया। मामले की जांच जारी है।