फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   nagar nigam ready with their plan for solving the problem of water

नगर निगम करेगा पानी की व्यवस्था को दुरुस्त

Fri, 26 Feb 2021 07:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 26 Feb 2021 07:53 PM IST
विज्ञापन
nagar nigam ready with their plan for solving the problem of water
बल्लभगढ़। नगर निगम इन दिनों शहर की पेयजल किल्लत पर चिंता जाहिर कर रहा है। लोगों की प्यास बुझाने के लिए निगम ने परेशानी झेल रहे इलाकों के लिए ब्लू प्रिंट तैयार किया है। सब कुछ ठीक रहा तो शहर में पानी की किल्लत पूरी तरह समाप्त हो जाएगी। हाल ही में निगम अपने क्षेत्र में आने वाले वार्ड के जनप्रतिनिधियों से सुझाव मांगकर रणनीति साझा करेंगे। इतना ही नहीं निगम के संयुक्त आयुक्त निगम के वार्डों में स्वयं दौरा कर वार्ड वासियों से बातचीत कर सुझाव लेंगे।
विज्ञापन

अभी गर्मियां दूर हैं, लेकिन पेयजल संकट गहरा रहा है। आए दिन पेयजल की परेशानी लेकर शहर की कालोनी में लोग प्रदर्शन करने लगे हैं। इन समस्याओं से निपटने के लिए निगम कारगर योजना तैयार कर चुका है। निगम गुरुग्राम कैनाल के आसपास करीब 12 ट्यूबवेल लगाएगा। इसके अलावा शहर में लीकेज को पूरी तरह बंद किया जाएगा। जो पानी की पाइप लाइन सीवरेज के ऊपर से गुजर रही है। उनको तुरंत प्रभाव से ठीक किया जाएगा। इतना ही नहीं, निगम का प्लान है कि जिस वार्ड में पानी खराब पहुुंच रहा है, उनकी जांच की जाएगी। वहीं एक निश्चित दिन पर निगम के संयुक्त आयुक्त लोगों के बीच जाकर लोगों से उनकी समस्याओं के बारे में बातचीत भी करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed