फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   NA

Faridabad News: आक्रोशित लोगों ने अवैध कब्जा हटाने गई टीम पर किया पथराव, चार घायल

Mon, 23 Jan 2023 04:50 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 23 Jan 2023 04:50 PM IST
विज्ञापन
NA
- निगम की टीम बड़खल पुल के नीचे अवैध कब्जे हटाने गई थी, जेसीबी के शीशे तोड़े, चालक समेत चार घायल, केस दर्ज
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। बड़खल पुल के नीचे मंगलवार काे अवैध कब्जा हटाने गई नगर निगम और पुलिस टीम पर कुछ लोगों ने पथराव कर दिया। इसमें तीन पुलिस कर्मी समेत चार लोग घायल हो गए। इसके बाद पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर बल प्रयोग कर मौके से हटाया और तोड़फोड़ की कार्रवाई कराई। इस दौरान करीब 60 अवैध कब्जों को हटाया गया।
नगर निगम की टीम संयुक्त आयुक्त व ड्यूटी मजिस्ट्रेट गौरव अंतिल के नेतृत्व में बड़खल पुल के नीचे अतिक्रमण हटाने मंगलवार सुबह दस बजे पहुंची। टीम ने दो जेसीबी मशीन की मदद से अवैध कब्जों को हटाने का काम शुरू किया। इस निगम की कार्रवाई का लोगों ने जमकर विरोध करना शुरू कर दिया और मशीन के आगे आ गए। इस पर पुलिस ने उन्हें मौके से जाने को कहा। इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया और कुछ लोगों ने पुलिस टीम पर पथराव करना शुरू कर दिया। अचानक पथराव होने से तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। इसके बाद पुलिस को बल प्रयोग करना पड़ा। पुलिस ने लाठी-डंडों से आरोपियों को मौके से खदेड़ दिया। इसके बाद टीम ने करीब 50 अवैध कब्जे हटाए। निगम का कहना है कि पुल के नीचे से सभी अवैध कब्जे हटाए जाएंगे। इससे पहले भी नगर निगम ने अवैध कब्जे नीलम पुल व बाटा पुल से हटाए थे। इस दौरान भी लोगों ने विरोध किया था।
विज्ञापन

जेसीबी चालक का सिर फोड़ा
निगम का तोड़फोड़ दस्ता बड़खल पुल के नीचे अवैध रूप से बसे लोगों को हटाने के लिए गया था। इस दौरान उपद्रवियों ने पथराव करना शुरू कर दिया। जेसीबी मशीन के शीशे तोड़ दिए। जेसीबी चालक हवा सिंह समेत तीन पुलिसकर्मी भी घायल हो गए। उपद्रव के बाद निगम दस्ता कार्रवाई को रोककर वापस लौट आया। संयुक्त आयुक्त गौरव अंतिल का कहना है कि अगले सप्ताह भी भारी पुलिस बल के साथ बड़खल और बाटा फ्लाईओवर के नीचे अवैध रूप से कब्जे को हटवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दर्ज किया केस
इस मामले में पुलिस ने विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। नगर निगम के एसडीओ सुमेर सिंह की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ सरकारी आदेशों की अवमानना,ड्यूटी के दौरान सरकारी कर्मचारियों पर हमला करने की धाराओं में केस दर्ज करके कार्रवाई की जा रही है। एसडीओ का आरोप है कि लोगों ने तोड़फोड़ की कार्रवाई का विरोध किया और हंगामा करके पथराव शुरू कर दिया। पुलिस द्वारा वीडियो फुटेज खंगाले जा रहे हैं और पथराव करने वाले आरोपियों की पहचान करके उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस आयुक्त विकास अरोड़ा ने मामले में आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed