फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   NA

Faridabad News: दसवीं की छात्रा से दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

Tue, 24 Jan 2023 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jan 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
NA
- स्कूल जाते समय धमकाकर ले गया होटल में, दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ। दसवीं कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म करने के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पूछताछ के लिए अदालत में आरोपी को अदालत में पेश करके उसे एक दिन की रिमांड पर लिया गया है।

आरोपी की पहचान तिगांव निवासी सोहेल उर्फ साहिल (19) के रूप में हुई है। आरोपी छात्रा के स्कूल पास रहता है और घोड़ी बग्गी सजाने का काम करता है। पीड़िता जब स्कूल में पढ़ने जाती तो आरोपी उसे आते-जाते परेशान करता था। कुछ दिन पहले स्कूल जाते समय आरोपी पीड़िता को जान से मारने की धमकी देकर एक होटल में ले गया। यहां उसके साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। आरोपी पीड़िता के परिवार को जान से मारने की धमकी देने लगा और वह लगातार शादी करने का दबाव बना रहा था। शादी ना करने पर उसकी शादी नहीं होने देने व छुड़वाने की धमकी देता था। परेशान होकर पीड़िता ने मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों की शिकायत पर महिला थाना बल्लभगढ़ पुलिस ने लीगल एड के सामने बयान करवाए कर केस दर्ज कर लिया और मंगलवार को आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed