{"_id":"63cec7bf0d6eb64f135916cf","slug":"na-faridabad-news-c-1-1-225809-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: पिता से विवाद में नौवीं की छात्रा को स्कूल से निकाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: पिता से विवाद में नौवीं की छात्रा को स्कूल से निकाला
विज्ञापन
पिता ने स्कूल संचालक के खिलाफ कराया था धोखाधड़ी का मामला
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद में एक व्यक्ति ने स्कूल संचालक पर जमीन की धोखाधड़ी का मामला दर्ज कराया है। इस बात से नाराज स्कूल संचालक ने शिकायतकर्ता की बेटी को अपने स्कूल से निकाल दिया। छात्रा नौंवी कक्षा में पढ़ती है। पिता ने मामले की शिकायत अब शिक्षा विभाग को दी है।
इंद्रा कांप्लेक्स निवासी बाबू कुमार पुलिस को दी शिकायत में बताया कि जुलाई 2019 में उन्होंने गांव रिवाजपुर में करीब सवा दो एकड़ जमीन खरीदने का सौदा एबीएम स्कूल के मालिक नाहर सिंह व उसकी पत्नी कमलेश चौहान के साथ किया था। सौदा करीब सात करोड़ रुपये में तय हुआ। बाबू कुमार ने 1.59 लाख रुपये नाहर सिंह के खाते में ट्रांसफर किए और 30 लाख रुपये नकद दिए। एग्रीमेंट में मई 2021 में रजिस्ट्री कराना तय हुआ था। आरोप है नाहर सिंह ने बाबू कुमार को बिना बताए जमीन किसी अन्य व्यक्ति को लीज पर दे दी। इस पर बाबू ने नाहर सिंह चौहान, मांगे राम, अजीत चौहान, माधव नागर, डाॅ.ताराचंद गोयल और पूरण सिंह के खिलाफ केस दर्ज कराया था।
बाबू कुमार का आरोप है कि उनकी बेटी एबीएम स्कूल में नौवीं कक्षा की छात्रा है। केस दर्ज होने के बाद प्रबंधन ने बेटी को स्कूल से निकाल दिया। स्कूल की प्रधानाचार्य ने उन्हें फोन कर बुलाया और लिखकर देने के लिए कहा कि हम अपनी मर्जी से बेटी को स्कूल से निकालकर ले जा रहे हैं। दो महीने बाद बच्चों की परीक्षा हैए ऐसे में छात्रा का भविष्य दांव पर लग गया है। इधर स्कूल के चेयरमैन नाहर सिंह का कहना है कि हमने छात्रा को स्कूल से नहीं निकाला है। पिता अपनी मर्जी से लेकर गया है।