{"_id":"63ce6f6bcba4c408e9296f35","slug":"na-faridabad-news-c-1-1-204861-2023-01-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: शहीद मनोज की पत्नी का आरोप, ससुरालवाले नौकरी से वंचित करना चाहते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: शहीद मनोज की पत्नी का आरोप, ससुरालवाले नौकरी से वंचित करना चाहते हैं
विज्ञापन
- बीमा के पैसों पर सिर्फ उनका हक है, वह भी छीनना चाहते हैं
संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। शहीद मनोज भाटी की पत्नी कोमल ने आरोप लगाया कि ससुराल वाले उन्हें मिलने वाली सरकारी नौकरी से वंचित करना चाहते हैं। इसके अलावा बीमा के पैसों पर सिर्फ उनका हक है, वह भी छीनना चाहते हैं। इस वजह से ससुराल वालों ने कोर्ट में याचिका दायर की है।
शहीद मनोज भाटी की पत्नी कोमल का कहना है कि ससुराल वालों द्वारा जो आरोप लगाए गए हैं, वह बेबुनियाद हैं। उनका और उनके पति शहीद मनोज भाटी का एसबीआई में एक ज्वाइंट अकाउंट है। जिसमें इंश्योरेंस के करीब 60 लाख रुपये आए थे। नियम के अनुसार यह मृतक की पत्नी के होते हैं। उसके ससुराल वाले हिस्सा मांग रहे हैं। सरकार की ओर से करीब 50 लाख रुपये मिले थे। जिसका 30 प्रतिशत करीब साढ़े 16 लाख शहीद मनोज भाटी की मां को दे दिए गए हैं। वहीं, विधायक नैनपाल रावत द्वारा जो 2.5 लाख रुपये दिए गए थे, वह भी ससुराल वालों के पास ही हैं। हरियाणा सरकार द्वारा अभी तक कोई पैसा नहीं मिला है। जब हरियाणा सरकार से पैसा मिलेगा तो उसमें भी 30 प्रतिशत हिस्सा दे दिया जाएगा, लेकिन वह उनके पति के इंश्योरेंस के पैसों में अपना हिस्सा मांग रहे हैं, जो कि नियम के अनुसार उनके नहीं हैं। कोमल ने बताया कि पति मनोज की मृत्यु के बाद नौकरी पत्नी और उसके बच्चों को मिलेगी, लेकिन बेटी अभी काफी छोटी है। कोमल खुद नौकरी करने के लिए तैयार हैं। इसे लेकर फौज की ओर से कई बार सूबेदार गांव शाहजहांपुर में सरपंच व अन्य लोगों से हस्ताक्षर करवाने के लिए गए लेकिन ससुराल वालों ने हस्ताक्षर करने से मना कर दिया। आरोप है कि ससुराल वाले चाहते हैं कि शहीद मनोज भाटी की नौकरी उनके दूसरे नंबर के जेठ को दे दी जाए। इसी के चलते ससुराल वालों ने कोर्ट में याचिका दायर की है। कोर्ट की ओर से जो स्टे लगाया गया है, इसकी जानकारी नहीं है। इस मामले में बृहस्पतिवार को कोर्ट में सुनवाई है।