{"_id":"60635b998ebc3edb551fa6e5","slug":"my-crop-my-details-portal-will-open-again-on-5-6-april-faridabad-news-noi574323784","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल 5-6 अप्रैल को फिर खुलेगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल 5-6 अप्रैल को फिर खुलेगा
विज्ञापन
बल्लभगढ़। प्रदेश सरकार के दिशा-निर्देश में कृषि विभाग ने उन किसानों को सुनहरा मौका दिया है, जो अपनी फसल का ब्योरा किन्हीं कारणों से मेरी फसल मेरा ब्योरा’ पोर्टल में दर्ज नहीं करा पाए थे। इसकेे लिए अब पांच व छह अप्रैल को पोर्टल खुलेगा, जहां किसान अपनी फसल का पंजीकरण करवा सकते हैं। इससे किसानों को काफी राहत मिलेगी।
पोर्टल पिछले कई दिन से बंद था। इस कारण किसानों को अपनी फसल का पंजीकरण करवाने में काफी दिक्कत हो रही थी। किसानों को फसल का पंजीकरण करवाने के लिए बार-बार अधिकारियों के चक्कर काटने पड़ रहे थे। इसे देखते हुए सरकार ने एक बार फिर पोर्टल खोलने की तैयारी की है। इसके तहत पांच और छह अप्रैल को पोर्टल खोला जाएगा, जो अब तक अपनी फसल का ब्योरा पोर्टल पर दर्ज नहीं करा पाए थे, वह करवा सकते हैं। गांव मलेरना निवासी किसान केशवदत्त कहा कि सरकार का यह कदम सराहनीय है, इससे बहुत किसानों को लाभ मिलेगा और वे अपनी फसल मंडी में बेच सकेंगे।
जिला कृषि एवं कल्याण अधिकारी डॉ. अनिल कुमार का कहना है कि किसानों की परेशानी को देखते हुए दो दिन के लिए पोर्टल खोला जाएगा। जिन किसानों ने अभी तक पोर्टल पर फसल ब्योरा नहीं दिया है, वह अपनी फसल की जानकारी दे सकते है।