फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Music system and fancy lights will be installed in Atal Park of Sector-2

Faridabad News: सेक्टर-2 के अटल पार्क में म्यूजिक सिस्टम और फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी

Sun, 29 Jun 2025 01:02 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 29 Jun 2025 01:02 AM IST
विज्ञापन
Music system and fancy lights will be installed in Atal Park of Sector-2
विधायक मूलचंद शर्मा ने विकास कार्यों का शुभारंभ किया, स्थानीय लोगों ने किया स्वागत
विज्ञापन

संवाद न्यूज़ एजेंसी
बल्लभगढ़ । सेक्टर-2 के अटल पार्क में लगभग 37 लाख रुपये की लागत से म्यूजिक सिस्टम और फैंसी लाइटें लगाई जाएंगी। शुक्रवार को विधायक मूलचंद शर्मा ने विकास कार्यों का शुभारंभ किया। उन्होंने दादा पोते ट्रैक पर लगाई जाने वाली लाइटों का भी शिलान्यास किया।
इसके अलावा सेक्टर के निवासियों की लंबे समय से सीवर जाम की समस्या को देखते हुए नई सुपर सोकर मशीन सेक्टर 2 में भेजकर कार्य का शुरू किया। अब यह मशीन सेक्टर 2 के सभी सीवरों की सफाई बेहतर ढंग से कर सकेगी। स्थानीय निवासियों ने पार्क में पहुंचने पर फूल मालाओं से विधायक मूलचंद शर्मा का स्वागत किया और अटल पार्क के अंदर म्यूजिक सिस्टम और फैंसी लाइट लगाने के लिए उनका आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन


विधायक मूलचंद शर्मा ने कहा कि अब पार्क में सुबह घूमने आने वाले और योगा करने वाले बुजुर्ग एवं सभी शहरवासी भजन के माध्यम से आनंद उठा सकेंगे। साथ ही लाइट लगने से पार्क में जहां अंधेरे को दूर किया गया है वही सुंदरता को भी चार चांद लगे हैं। पार्क में लगाए गए पानी के ट्यूबवेल से अब पार्क में सिंचाई की व्यवस्था भी बेहतर होगी और पेड़ पौधों को पानी की कमी महसूस नहीं होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर पूर्व पार्षद दयाचंद यादव, मास्टर तेजपाल, स्वराज भाटी, सुषमा यादव ,जगदीश मास्टर, शिव प्रसाद गौड, योगेन्द्र भारद्वाज प्रधान,हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के एसडीओ ज्ञानचंद शर्मा, योगेश मंगला आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed