Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Murdered a woman after demanding fifty thousand rupees

Faridabad News: पचास हजार रुपये मांगने पर की थी महिला की हत्या

Wed, 04 Nov 2026 12:05 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
Murdered a woman after demanding fifty thousand rupees
गेस्ट हाउस में खर्चे के लिए रकम मांगने पर हुआ था विवाद
विज्ञापन

सचिन कुमार
फरीदाबाद। बल्लभगढ़ स्थित गेस्ट हाउस में तीन बच्चों की मां की हत्या उसके प्रेमी ने 50 हजार रुपये मांगने पर की थी। महिला ने आरोपी से खर्चे के लिए यह रकम मांगी थी। इसी बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आरोपी ने पहले उसका गला दबाया, फिर साड़ी से गला घोंटकर हत्या कर दी।

अपराध शाखा डीएलएफ की पूछताछ में यह बात सामने आई है। जांच में पता चला कि महिला का पति करीब तीन महीने पहले काम के सिलसिले में बंगलूरू चला गया था। वह वहां पेंटर का काम करता है। परिवार पिछले करीब 10 साल से फरीदाबाद में किराये के मकान में रह रहा था। महिला के तीन बच्चे हैं। सबसे बड़ी बेटी की शादी हो चुकी है, जबकि बेटा और छोटी बेटी पढ़ाई कर रहे हैं।महिला के भाई के मुताबिक, पति के बंगलूरू जाने के बाद महिला बच्चों के साथ फरीदाबाद में ही रह रही थी। आरोपी से उसकी करीब दो साल पहले जान-पहचान हुई थी। दोनों एक ही इमारत में ऊपर-नीचे किराये पर रहते थे। 31 अक्तूबर को दोनों चावला कॉलोनी स्थित गेस्ट हाउस के कमरा नंबर 201 में पहुंचे थे। वहां 50 हजार रुपये मांगने को लेकर विवाद हुआ। इसके बाद आरोपी ने महिला की हत्या कर दी। पहचान छिपाने के लिए उसने अपने गांव के साथी की आईडी से कमरा बुक कराया था। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर चुकी है। उससे पूछताछ के आधार पर मामले से जुड़े अन्य साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed