फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Murder of an elderly person if he refuses to defecate in front of the house

घर के सामने शौच करने से मना किया तो बुजुर्ग की हत्या

Fri, 23 Apr 2021 11:29 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 23 Apr 2021 11:29 PM IST
विज्ञापन
Murder of an elderly person if he refuses to defecate in front of the house
फरीदाबाद। सेक्टर-56 थाना क्षेत्र की दिलीप कॉलोनी में एक युवक को घर के सामने शौच करने से मना करने की सजा बुजुर्ग को अपनी जान देकर चुकानी पड़ी। तीन भाइयों ने डंडों से बुजुर्ग को इतना पीटा कि उसने दम तोड़ दिया। मृतक के बेटे की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

सेक्टर-56 की दिलीप कॉलोनी निवासी समय सिंह ने पुलिस को बताया कि उनके पड़ोस में सागर, शिवम और मोना नाम के तीन भाई किराये के मकान में रहते हैं। तीनों मूलरूप से यूपी के मैनपुरी के रहने वाले हैं। बृहस्पतिवार को सागर उनके मकान के पास शौच कर रहा था। समय सिंह के पिता बद्रीप्रसाद (82) ने उसे ऐसा करने से मना किया। आरोप है इस बात से सागर गुस्से में आ गया और बद्रीप्रसाद से बहस करने लगा और गालियां देने लगा। शोर सुनकर समय सिंह घर से बाहर आया और सागर को समझाने लगा, लेकिन सागर बद्रीप्रसाद को जान से मारने की धमकी देकर चला गया।
विज्ञापन

कुछ देर बाद वह शिवम और मोना के साथ डंडे लेकर आ गया। आरोप है कि तीनों भाइयों ने समय सिंह व उसके पिता बद्रीप्रसाद पर डंडों से हमला कर दिया। इस हमले में बद्रीप्रसाद को गंभीर चोटें आई। आसपास के लोगों ने बीच बचाव किया तो आरोपी वहां से चले गए। पड़ोसियों ने समय सिंह और बद्रीप्रसाद को बल्लभगढ़ के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद समय सिंह और बद्रीप्रसाद को घर भेज दिया गया, लेकिन देर रात बद्रीप्रसाद ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने मृतक के बेटे की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed