फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   murder of an elderly person by stabbing him with a knife

Faridabad News: चाकू से गोदकर बुजुर्ग की हत्या

Sun, 21 Apr 2024 11:19 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 21 Apr 2024 11:19 PM IST
विज्ञापन
murder of an elderly person by stabbing him with a knife
शनिवार देर रात घर में घुसकर दिया वारदात को अंजाम
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। एनआईटी-2 में शनिवार रात अज्ञात हमलावर ने चाकू से गोदकर बुजुर्ग की हत्या कर दी। आरोपी ने घर में घुसकर वारदात को अंजाम दिया और फरार हो गया। मृतक की पहचान सतीश कुमार (60) के रूप में हुई है। सतीश एनआईटी बस अड्डे के पास रेहड़ी लगाता था। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

मृतक सतीश कुमार परिवार के साथ एनआईटी दो डी ब्लॉक में रहता था। एनआईटी बस अड्डा के पास शीतल पेय की रेहड़ी लगाकर घर का गुजारा चला रहा था। सतीश का एक बेटा यतिन दिल्ली ओखला स्थित एक कंपनी में नौकरी करता है जबकि छोटा बेटा सुमित दिव्यांग है और कपड़े के शोरूम पर सहायक का काम करता है। घटना की रात यतिन की पत्नी अपने मायके गई हुई थी। घर पर कोई नहीं था। सतीश कुमार शनिवार शाम करीब चार बजे घर आ गया था। रात करीब नौ बजे सतीश का बेटा यतिन काम से घर लौटा तो देखा पिता बेड पर चादर ओढ़कर सो रहे थे। यतिन ने पिता को जगाने का प्रयास किया लेकिन कोई जवाब नहीं आया। यतिन ने चादर हटाई तो देखा पिता का शव खून से लथपथ पड़ा हुआ था। शरीर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। उनके हाथ, छाती व शरीर के अन्य हिस्सों पर करीब 10 से 12 बार हमला किया गया था। घटना की सूचना पाकर थाना कोतवाली पुलिस, क्राइम ब्रांच व अन्य टीमें मौके पर पहुंचीं और शव कब्जे में लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed