{"_id":"6ad2748250ac200e240cd895","slug":"murder-fir-registered-in-case-of-couple-found-dead-in-m3m-marina-society-faridabad-news-c-24-1-fbd1020-104488-2026-10-17","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एम3एम मरीना सोसाइटी में मृत मिले दंपती मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एम3एम मरीना सोसाइटी में मृत मिले दंपती मामले में हत्या की प्राथमिकी दर्ज
विज्ञापन
मृतका फरहाना के भाई ने दी पुलिस को शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
गुरुग्राम। सेक्टर-68 की एम3एम मरीना सोसाइटी के फ्लैट में मृत मिले दंपती मामले में हत्या की प्राथमिकी शुक्रवार शाम को दर्ज की गई है। मृतका फरहाना के भाई व परिवार के अन्य लोग केरल से शुक्रवार को गुरुग्राम पहुंचे। यहां मोर्चरी में शव देखने के बाद वे बादशाहपुर थाना पुहंचे।
मृतका के भाई ने पुलिस को शिकायत दी कि फरहाना की हत्या करने के बाद मोहम्मद असलम ने खुद आत्महत्या कर ली। शिकायत के आधार पर बादशाहपुर थाना में हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस प्रवक्ता संदीप कुमार ने बताया कि शनिवार को दोनों शवों का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। सोसाइटी में ये मामला बृहस्पतिवार सुबह सामने आया था। सुबह लगभग 8 बजे फ्लैट मालिक ने बादशाहपुर थाना पुलिस को कॉल की। कॉल कर बताया कि उनके फ्लैट में किराये पर रहने वाले निजी कंपनी के इंजीनियर 30 साल के मोहम्मद असलम ने अपनी कंपनी को ईमेल भेजी है। ईमेल में उसने मकान मालिक, पिता, परिचित समेत चार लोगों के नंबर भेजकर लिखा कि मेरी व मेरी पत्नी 28 साल की फरहाना की मौत की सूचना इन लोगों को दे दो। बादशाहपुर थाना पुलिस टीम फ्लैट में पहुंची तो किचन में फरहाना मृत पड़ी थी जबकि कमरे में मोहम्मद असलम फंदे से लटका था।
पुलिस को मौके से सुसाइड नोट भी मिला। इसमें पता चला कि डिप्रेशन का शिकार होने के चलते असलम का इलाज चल रहा था। उसने लिखा कि पत्नी मेरे बगैर रह नहीं पाएगी और उसकी हत्या करने के बाद खुद भी जान दे दी। दोनों अगस्त से गुरुग्राम में रहते थे और असलम निजी कंपनी में बतौर इंजीनियर नौकरी करता था।