फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   murder

चचेरे भाई की सिर पर वार कर हत्या

Mon, 30 Mar 2020 11:18 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 30 Mar 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
murder
चचेरे भाई की सिर पर वार कर हत्या
विज्ञापन

फरीदाबाद। एनआईटी थाना के गांधी कॉलोनी में रविवार रात करीब साढ़े बारह बजे एक युवक ने अपने चचेरे भाई के सिर पर लाठी से वार कर उसकी हत्या कर दी। इस घटना की सूचना मिलते ही कॉलोनी के लोग सन्न रह गए। लोगों ने इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी। पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर मामले की छानबीन कर रही है।
गांधी कॉलोनी में रहने वाला दीवान ने बताया कि वह एक कार्यक्रम में रविवार रात को ढोल बजाने गए थे। वापस आया तो उनका 16 वर्षीय बेटा अमित व भतीजा अजय पुत्र पप्पू घर के बाहर शनि मंदिर पर सो रहे थे। दीवान ने बेटे अमित से पीने के लिए पानी मांगा। इसे अमित ने अनसुना कर दिया। बार-बार पिता द्वारा पानी मांगने के बाद भी अमित नहीं उठा। इससे उसके साथ ही सो रहा दीवान का भतीजा अजय नाराज हो गया। उसने गुस्से में पास में रखी एक लाठी उठा कर अमित को मारना शुरू कर दिया। लाठी अमित के सिर में लगने के कारण खून अधिक बह गया। परिजन उसे गंभीर हालत में लेकर बीके सिविल अस्पताल पहुंचे। जहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

घर पर चल रही थी बहन की शादी की तैयारी
मृतक के अमित के घर उसकी बहन की शादी की तैयारी चल रही थी। उसके पिता दीवान ने बताया कि उसकी बड़ी बेटी सपना की शादी 20 अप्रैल को तय हुई थी। घर में इसकी तैयारी चल रही थी। लॉकडाउन के कारण ठीक से अभी तक खरीदारी नहीं हो पाई थी। अमित थोड़ी बहुत खरीदारी कर सामान ला रहा था। बहन को लाल जोड़े में विदा करने की उसकी हसरत अधूरी रह गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed