फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Murder case against brother-in-law and husband in case of woman's death

Faridabad News: महिला की मौत मामले में बहनोई और पति पर हत्या का केस

Thu, 20 Jul 2023 10:56 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Thu, 20 Jul 2023 10:56 PM IST
विज्ञापन
Murder case against brother-in-law and husband in case of woman's death
- वारदात के बाद से पति चल रहा फरार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बल्लभगढ़। तिरखा कॉलोनी में महिला की गला दबाकर हत्या करने के आरोप में पुलिस ने पति और बहनोई हत्या समेत अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है। पति घटना को अंजाम देने के बाद से फरार चल रहा है। थाना सिटी पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।


कलियानपुर रानी थाना बरला अलीगढ़ यूपी निवासी बनी सिंह ने बताया कि बहन बबीता कुमारी की शादी साल 2009 में होशियार सिंह निवासी जखौरा थाना कोतवाली अतरौली जिला (अलीगढ़) यूपी से हुई थी। बबीता के साथ होशियार सिंह आए दिन झगड़ा करता था। कई बार मारपीट करके घर से निकाल भी दिया था। जिससे तंग आकर कई बार होशियार सिंह को समझाया, लेकिन बहन व उसके दोनों बच्चों को लेकर नौकरी करने के लिए बल्लभगढ़ आ गया था। 19 जुलाई को होशियार सिंह व बहनोई महावीर सिंह ने बहन बबीता की गला दबाकर व सिर में चोट मारकर हत्या कर दी थी। बता दें कि बबीता का शव बुधवार को घर पर मिला था और उसका पति फरार मिला। महिला के परिजनों के आने शव का पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस आरोपी पति समेत अन्य की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed