फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Murder after raping a fourth grade student

चौथी कक्षा की छात्रा से दुष्कर्म के बाद हत्या

Fri, 12 Aug 2022 10:30 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 12 Aug 2022 10:30 PM IST
विज्ञापन
Murder after raping a fourth grade student
फरीदाबाद। ओल्ड फरीदाबाद रेलवे स्टेशन के पास की झुग्गी में रहने वाली चौथी कक्षा की छात्रा (12) की दुष्कर्म के बाद हत्या कर दी गई। वारदात को हादसा दिखाने के मकसद से आरोपियों ने शव रेलवे ट्रैक पर फेंक दिया। सूचना पाकर राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजनों को सौंप दिया। विसरा सुरक्षित रखकर जांच के लिए पीजीआई रोहतक भेजा गया है। पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या, पॉक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

मृतका के परिजनों ने बताया कि बच्ची बृहस्पतिवार रात करीब नौ बजे घर से रेलवे लाइन के किनारे शौच के लिए निकली थी। आधे घंटे तक भी जब वह घर नहीं लौटी तो तलाश शुरू हुई। इस दौरान उसका शव रेलवे ट्रैक पर पड़ा मिला। शरीर के कई हिस्सों पर चोट के निशान थे। कपड़ों की हालत देखकर दुष्कर्म की आशंका है। परिजनों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। मामला रेलवे का होने के कारण पहले जीआरपी ने देखा। उसने तुरंत मामले की जानकारी पुलिस हेल्पलाइन नंबर पर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बीके अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने परिजनों की शिकायत पर हत्या, पॉक्सो एक्ट व अन्य धाराओं में मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।
विज्ञापन

तीन माह पहले पिता की मौत-
मृतका मूलरूप से बिहार के आरा जिले की रहने वाली थी। पिता की मौत तीन महीने पहले हो चुकी है। मां बच्ची सहित अन्य तीन बच्चों के साथ रेलवे स्टेशन किनारे बनी झुग्गी में रहती है। कंपनी में काम पर जाते समय वह बच्चों को अपनी बड़ी बेटी के घर छोड़ जाती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
घटना के समय घर पर नहीं थी मां
बृहस्पतिवार को मृतका की मां भाई को राखी बांधने दिल्ली गई थी। तीनों बच्चे बड़ी बहन के घर पर ही थे। झुग्गी में शौचालय की व्यवस्था नहीं होने के कारण बच्ची रात को रेलवे लाइन पर शौच के लिए गई थी। वह एक सरकारी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा थी। जीआरपी डीएसपी सुधीर तनेजा ने बताया कि बच्ची की हालत देखकर दुष्कर्म की आशंका है। पोस्टमार्टम कराने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है। रिपोर्ट आनी अभी बाकी है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed