फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Murder accused absconding for 7 years arrested from Ballabhgarh

Faridabad News: हत्या मामले में 7 साल से फरार आरोपी बल्लभगढ़ से गिरफ्तार

Fri, 19 Sep 2025 12:30 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Sep 2025 12:30 AM IST
विज्ञापन
Murder accused absconding for 7 years arrested from Ballabhgarh
नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने हत्या की वारदात में फरार चल रहे आरोपी इंदिरा कल्याण विहार, ओखला फेज-1, नई दिल्ली निवासी अर्जुन चौहान उर्फ बुलडॉग (30) को बल्लभगढ़ से किया है। आरोपी हत्या के एक सनसनीखेज मामले में सात साल से अधिक समय से फरार था। अदालत ने उसे भगोड़ा घोषित कर रखा था।
विज्ञापन

अपराध शाखा के पुलिस उपायुक्त आदित्य गौतम ने बताया कि पुलिस को 13 अक्तूबर 2018 को ईएसआई अस्पताल, ओखला से एक मृत व्यक्ति सईद अनवर के बारे में सूचना मिली। आरोपियों ने उस पर चाकू से कई वार किए थे। ओखला औद्योगिक क्षेत्र पुलिस स्टेशन में आईपीसी की धारा 302 के तहत एफआईआर दर्ज की गई थी। स्थानीय पुलिस ने जांच के दौरान तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था, जबकि अर्जुन चौहान उर्फ बुलडॉग फरार होने में कामयाब हो गया था। अदालत ने उसे 11 फरवरी, 2019 को भगोड़ा घोषित कर दिया था। पुलिस को 17 सितंबर को सूचना मिली कि वांछित आरोपी अर्जुन चौहान बल्लभगढ़, हरियाणा में छिपा हुआ है। पुलिस टीम ने सेक्टर-57, बल्लभगढ़ में घेराबंदी कर उसे गिरफ्तार कर लिया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed