{"_id":"6a4d482ba576e93f0802a454","slug":"municipal-corporations-mega-cleanliness-drive-begins-faridabad-news-c-26-1-fbd1021-74297-2026-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नगर निगम का महा सफाई अभियान शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नगर निगम का महा सफाई अभियान शुरू
विज्ञापन
वार्ड-39 और बल्लभगढ़ में चली विशेष सफाई मुहिम
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद।
शहर की स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए नगर निगम ने मंगलवार से महा सफाई अभियान की शुरुआत की। निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा के निर्देश पर वार्ड-39 सहित बल्लभगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों, नालियों और सार्वजनिक स्थलों की सफाई के साथ कचरा उठान का कार्य भी किया गया।
नगर निगम के अनुसार अभियान का उद्देश्य शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना है। निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के नेतृत्व में प्रदेशभर में समय-समय पर स्वच्छता अभियान चलाए जा रहे हैं। इसी कड़ी में फरीदाबाद में भी व्यापक स्तर पर सफाई अभियान शुरू किया गया है।
ओल्ड फरीदाबाद जोन के कार्यकारी अभियंता संजीव कुमार की देखरेख में वार्ड-39, सेक्टर-8 में विशेष अभियान चलाया गया।वहीं बल्लभगढ़ जोन में संयुक्त आयुक्त करण सिंह के मार्गदर्शन में ऊंचा गांव, शिव सेनी धर्मशाला रोड, सेक्टर-58 और बापू नगर क्षेत्र में सफाई अभियान चलाया गया। सफाई कर्मचारियों की टीमों ने विभिन्न स्थानों से कचरा उठाया और स्वच्छता संबंधी गतिविधियां संचालित कीं।
विज्ञापन
निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि अभियान के दौरान प्रत्येक वार्ड में नियमित सफाई सुनिश्चित की जाए और कहीं भी कचरा जमा न होने दिया जाए। उन्होंने शहरवासियों से भी अपील की है कि वे कचरा निर्धारित स्थानों पर ही डालें और शहर को स्वच्छ बनाए रखने में नगर निगम का सहयोग करें।