फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal corporation's hammer fell on the fourth floor in NIT-1

Faridabad News: एनआईटी-1 में चौथी मंजिल पर चला नगर निगम का हथौड़ा

Sat, 19 Jul 2025 12:28 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 19 Jul 2025 12:28 AM IST
विज्ञापन
Municipal corporation's hammer fell on the fourth floor in NIT-1
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन


फरीदाबाद। एनआईटी क्षेत्र में नगर निगम ने अवैध निर्माण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। शुक्रवार को नगर निगम की तोड़-फोड़ टीम ने एनआईटी-1 के 1सी-55 नंबर मकान में कार्रवाई करते हुए अवैध चौथी मंजिल को गिरा दिया।


नगर निगम के अधिकारियों के अनुसार भवन में चौथी मंजिल बिना नियमों के पालन करते हुए बनाई गई थी। निगम ने अवैध निर्माण पर कार्रवाई की और चौथी मंजिल को गिरा दिया।
विज्ञापन



नगर निगम की टीम ने मौके पर पहुंचकर मजदूरों की मदद से तोड़-फोड़ की। इससे पहले दयालबाग क्षेत्र में भी नगर निगम ने इसी तरह की कार्रवाई करते हुए स्टिल्ट+4 के नियम का उल्लंघन करने पर एक इमारत की चौथी मंजिल को गिराया था।
विज्ञापन
विज्ञापन



नगर निगम के अधिकारियों का कहना है कि अवैध निर्माण पर कार्रवाई लगातार जारी रहेगी। लोगों से अपील की गई है कि वे निर्माण कार्य शुरू करने से पहले नियमों की पूरी जानकारी लें और अनुमति के दायरे में ही निर्माण करें। नियमों की अनदेखी करने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed