{"_id":"693b157f241b55ff090d5184","slug":"municipal-corporation-will-lease-land-for-wheat-cultivation-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-57713-2025-12-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: गेहूं की खेती के लिए नगर निगम पट्टे पर देगा जमीन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: गेहूं की खेती के लिए नगर निगम पट्टे पर देगा जमीन
विज्ञापन
नवादा तिगांव, मुझेड़ी और खेड़ी कला की 57.5 एकड़ जमीन की होगी खुली बोली
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। रबी-गेहूं 2025 की फसल के लिए नगर निगम फरीदाबाद अपनी कृषि योग्य भूमि को 18 दिसंबर को खुली बोली के माध्यम से पट्टे पर देगा। यह बोली नगर निगम फरीदाबाद के कॉन्फ्रेंस हॉल में सुबह 11 बजे से शुरू होगी। निगम ने किसानों और इच्छुक व्यक्तियों से इस प्रक्रिया में भाग लेने की अपील की है।
एडिशनल म्युनिसिपल कमिश्नर डॉ. विजय पाल यादव ने बताया कि तीन गांवों नवादा तिगांव, मुझेड़ी और खेड़ी कला की कुल 57.5 एकड़ भूमि इस बोली में शामिल की गई है। गांव नवादा तिगांव की कुल 38 एकड़ भूमि को सात पॉकेट में विभाजित किया गया है,पॉकेट-1- 11 एकड़, पॉकेट 2- 18 एकड़, पॉकेट-3: 1 एकड़, पॉकेट-4: 1.5 एकड़, पॉकेट-5: 2.5 एकड़, पॉकेट-6: 1 एकड़ और पॉकेट-7: 3 एकड़।
गांव मुझेडी की कुल 15 एकड़ भूमि को तीन पॉकेट में रखा गया है पॉकेट-1: 3.5 एकड़, पॉकेट-2: 6 एकड़, पॉकेट-4: 6 एकड़। वहीं गांव खेड़ी कला की 4.5 एकड़ भूमि (पॉकेट-2) भी बोली में शामिल है। अधिकारियों ने बताया कि बोली में भाग लेने वाले व्यक्तियों को 10 हजार की सिक्योरिटी राशि जमा करानी होगी। पट्टे की अवधि छह माह तय की गई है और भूमि केवल कृषि उपयोग के लिए ही निगम की निर्धारित शर्तों के अनुसार छोड़ी जाएगी। नगर निगम ने कहा कि इच्छुक किसान या व्यक्ति निर्धारित तिथि और समय पर पहुंचकर खुली बोली प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।