Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal Corporation to keep an eye on those burning trash at night; 78 personnel deployed.

Faridabad News: रात में कूड़ा जलाने वालों पर नजर रखेगा नगर निगम , 78 कर्मचारी किए तैनात

Sun, 15 Nov 2026 12:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 15 Nov 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation to keep an eye on those burning trash at night; 78 personnel deployed.
शहर में लगातार बढ़ रहे प्रदूषण को कम करने के लिए तैयार की गई योजना
विज्ञापन

लापरवाही मिलने पर तत्काल होगी कार्रवाई

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। वायु प्रदूषण पर नियंत्रण करने और शहर को स्वच्छ बनाने के लिए नगर निगम अब शहर की निगरानी करेगा। विशेष तौर पर रात में कूड़ा जलाने वालों पर नजर रखी जाएगी। अगर कोई व्यक्ति छिपकर कूड़ा जलाता नजर आया तो निगम की टीमें तत्काल उसके खिलाफ कार्रवाई करेंगी और जुर्माना वसूला जाएगा। इसके लिए नगर निगम ने कर्मचारियों की तैनाती भी कर दी है, जो शहर में होने वाली गतिविधियों पर नजर रखेंगे।
खुले में कूड़ा जलाने की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए नगर निगम ने पूरे शहर में विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की है। इसके तहत शाम चार बजे से रात 12 बजे तक नगर निगम के 78 कर्मचारी अलग-अलग क्षेत्रों में गश्त करेंगे। इनमें 18 कर्मचारियों की तैनाती बल्लभगढ़ क्षेत्र के लिए की गई है। सभी कर्मचारी अपने निर्धारित क्षेत्रों में निगरानी रखेंगे और खुले में कूड़ा या अन्य अपशिष्ट जलाने वालों की पहचान करेंगे। इन्हें चिन्हित करने के बाद तत्काल कार्रवाई की जाएगी और इनका रिकॉर्ड भी रखा जाएगा। जिससे भविष्य में भी उन पर नजर रखी जा सके।
विज्ञापन

---
रात 12 बजे के बाद भी रहेगी नजर
टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वह रात में भी अपने क्षेत्र में निगरानी करें। अगर कोई व्यक्ति रात 12 बजे के बाद भी छिपकर खुले में कूड़ा जलाने की कोशिश करता है, तो तत्काल उसका चालान किया जाए। अधिकारियों ने बताया कि निगम की टीमें रात के समय विशेष रूप से सक्रिय रहेंगी, क्योंकि इस दौरान कूड़ा जलाने की घटनाएं सबसे ज्यादा सामने आती हैं। वहीं आमजनों से अपील की गई है कि वह खुले में कूड़ा न फेंके और न ही इसे जलाए। कूड़े का उचित निस्तारण ही किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
शुरू हुआ सफाई अभियान, बल्लभगढ़ से हटाए गए डंपिंग प्वाइंट
सफाई व्यवस्था को लेकर बल्लभगढ़ से विधायक मूलचंद शर्मा और नगर निगम आयुक्त यशेंद्र सिंह की शुक्रवार को समीक्षा बैठक हुई थी। इसमें सफाई अभियान तेज करने की योजना तैयार की गई थी। अभियान के तहत शनिवार सुबह बल्लभगढ़ के आंबेडकर चौक स्थित बड़े सेकेंडरी कूड़ा कलेक्शन प्वाइंट को पूरी तरह समाप्त कर दिया गया। इस कलेक्शन प्वाइंट के समाप्त होने से आंबेडकर चौक और आसपास के क्षेत्र में सफाई रहेगी। इसके साथ ही सिही गेट रोड, तिगांव रोड, प्रेस कॉलोनी, सेक्टर-22, पंचायत भवन, ऊंचा गांव आईटीआई मोड़ और गुरुग्राम नहर रोड सहित बल्लभगढ़ के विभिन्न क्षेत्रों में विशेष सफाई अभियान चलाया गया। नगर निगम के आयुक्त यशेंद्र सिंह ने बताया कि यह अभियान अब लगातार जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed