{"_id":"68bc70008a616327f3079074","slug":"municipal-corporation-squad-removed-encroachment-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-50790-2025-09-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नगर निगम के दस्ते ने हटाया अतिक्रमण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नगर निगम के दस्ते ने हटाया अतिक्रमण
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। नगर निगम के दस्ते ने एनआईटी-3 में सड़क किनारे लगने वाली रेहड़ी- पटरी को हटाया। नगर निगम ने अतिक्रमण करने वाले लोगों को तीन दिन पहले हटने को बोला था, लेकिन उन्होंने अपना सामान नहीं हटाया। इसके बाद शनिवार को निगम का दस्ता जेसीबी लेकर पहुंचा और उनको हटाया। नगर निगम ने करीब 50 रेहड़ियों को हटाया।
इसके अलावा निगम के तोड़-फोड़ दस्ते ने नेहरू ग्राउंड के व्यापारियों को अतिक्रमण हटाने की सूचना दी। इसके लिए दस्ते ने व्यापारियों को मंगलवार तक का समय दिया है। एनआईटी-3 मार्ग पर रेहड़ी-पटरी वालों ने अतिक्रमण कर रखा था, जिसके कारण सड़क संकुचित हो गई थी। इस मार्ग से निकलने वाले वाहनों को दिक्कतों का सामना करना पड़ता था। कुछ लोगों ने इस बात की शिकायत प्रशासन से की थी।