फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   municipal corporation received 400 complaints in property id

Faridabad News: नगर निगम को प्रॉपर्टी आईडी में 400 शिकायतें मिली

Sat, 08 Jul 2023 11:04 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 08 Jul 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
municipal corporation received 400 complaints in property id
नगर निगम को प्रॉपर्टी आईडी में 400 शिकायतें मिलीं
विज्ञापन

शनिवार को आठ जगहों पर शिविर लगाया गया, 400 शिकायतों में से 75 का मौके पर हुआ समाधान
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। प्रॉपर्टी आईडी में सुधार के लिए नगर निगम ने शनिवार को आठ जगहों पर कैंप लगाया। बारिश के कारण कैंपों में लोगों की भीड़ कम रही। ऐसे में जो लोग कैंप में पहुंचे, उन्हें लाइन में नहीं लगना पड़ा। निगम को कुल 400 शिकायतें मिली हैं। इसमें 75 का मौके पर ही समाधान कर दिया गया।
एनआईटी दो के क्षेत्रीय कराधान अधिकारी पदम सिंह ढांडा ने बताया कि एनआईटी, ओल्ड फरीदाबाद, बल्लभगढ़ और चंदावली जोन में कुल आठ जगहों पर प्रॉपर्टी आईडी को लेकर कैंप लगाए गए थे। इन जगहों पर लोगों की 400 शिकायतें मिली हैं। जेडटीओ ने बताया कि मिली शिकायतों को जल्द ही समाधान कराया जाएगा। रविवार को भी निगम कार्यालयों में कैंप का आयोजन किया जाएगा। ऐसे में लोग कैंप में आकर समस्या का समाधान करा लें।
विज्ञापन

बता दें कि शनिवार को हुई झमाझम बारिश से पूरे शहर में जल भराव की समस्या है। ऐसे में काफी संख्या में लोग कैंप में नहीं पहुंच पाएं। शनिवार को भीड़ कम होने से लोगों को काम कराने में परेशानी नहीं आई। दूसरी ओर शनिवार को यूएलबी का सर्वर भी धीमा नहीं हुआ। पिछले शनिवार का यूएलबी का सर्वर धीमा होने से लोगों को परेशानी हुई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर निगम क्षेत्र में करीब छह लाख प्रॉपर्टी आईडी हैं। इसमें नाम, पता, मकान की साइज समेत कई प्रकार की गलतियां हैं। इसे ठीक कराने के लिए लोग नगर निगम के चक्कर काट रहे हैं। इसके लिए सरकार हर सप्ताह कैंप लगवा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed