फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal Corporation employees begin strike

Faridabad News: नगर निगम कर्मचारियों की हड़ताल शुरू

Sat, 02 May 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 May 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation employees begin strike
शहर में सफाई, सीवर और जल आपूर्ति सहित कई जरूरी सेवाएं प्रभावित रहीं
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। नगर निगम कर्मचारियों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर शुक्रवार से दो दिवसीय हड़ताल शुरू कर दी जिससे शहर में सफाई, सीवर और जल आपूर्ति सहित कई जरूरी सेवाएं प्रभावित रहीं। नगरपालिका कर्मचारी संघ, हरियाणा के आह्वान पर शुरू हुई इस हड़ताल में करीब तीन हजार तृतीय व चतुर्थ श्रेणी के कर्मचारियों ने हिस्सा लिया। इनमें सफाई कर्मचारी, सीवर बेलदार, माली, इलेक्ट्रीशियन, वाटर सप्लाई और सैनिटेशन स्टाफ शामिल रहे।
हड़ताल के चलते निगम का फील्ड वर्क के साथ कार्यालयों में भी कामकाज प्रभावित रहा। कर्मचारियों ने नगर निगम मुख्यालय पर आक्रोश सभा आयोजित कर अपनी मांगों को लेकर सरकार के खिलाफ नाराजगी जताई। सभा की अध्यक्षता जिला प्रधान दिलीप बोहत ने की, जबकि संचालन जिला सचिव अनिल चंडालिया और महेंद्र कुरिया ने संयुक्त रूप से किया।
विज्ञापन


अग्निकांड पीड़ित परिवारों की व्यथा से भावुक हुआ माहौल

पिछले 24 दिनों से हड़ताल पर चल रहे अग्निशमन विभाग के कर्मचारी भी प्रदर्शन स्थल पर पहुंचे और आंदोलन को समर्थन दिया। इस दौरान 16 फरवरी के अग्निकांड में जान गंवाने वाले कर्मचारियों के परिजन, प्रदीप की पत्नी कंचन और बृजलाल की पत्नी माया अपने छोटे बच्चों के साथ मौके पर पहुंचीं। उन्होंने आर्थिक मदद न मिलने और परिवार के सामने आए संकट को साझा किया। सर्व कर्मचारी संघ ने उन्हें हर संभव सहायता और न्याय दिलाने का भरोसा दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मजदूर दिवस पर श्रम कानूनों को लेकर जताया रोष

मजदूर दिवस के मौके पर आयोजित सभा में विभिन्न विभागों के कर्मचारियों और मजदूर संगठनों ने भाग लिया। इस दौरान श्रम कानूनों में बदलाव और मजदूर हितों में कटौती को लेकर रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने न्यूनतम वेतन 20 हजार रुपये करने और श्रम संहिताओं को समाप्त कर पुराने 29 श्रम कानून बहाल करने की मांग उठाई। साथ ही गुरुग्राम, मानेसर, पलवल और फरीदाबाद में मजदूर आंदोलनों पर कथित पुलिस कार्रवाई की निंदा की गई।

सरकार की नीतियों के खिलाफ तेज होगा आंदोलन

सभा को संबोधित करते हुए अखिल भारतीय राज्य सरकारी कर्मचारी महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुभाष लांबा और सर्व कर्मचारी संघ हरियाणा व नगर पालिका कर्मचारी संघ हरियाणा के राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार की नीतियों के कारण कर्मचारियों को हड़ताल के लिए मजबूर होना पड़ा है। उन्होंने अग्निशमन विभाग के दिवंगत कर्मचारियों के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता, पक्की नौकरी और शहीद का दर्जा देने की मांग दोहराई। साथ ही सफाई व्यवस्था में ठेका प्रणाली खत्म करने की भी मांग उठाई गई।

2 मई को झाड़ू प्रदर्शन का ऐलान

इस मौके पर सीआईटीयू के नेता वीरेंद्र डंगवाल, निरंतर पाराशर, रिटायर कर्मचारी संघ के बाबू नवल, आशा शर्मा, यूएम खान, हरियाणा टूरिज्म के नेता दिगंबर डागर, कल्लू प्रधान सहित कई कर्मचारी नेता मौजूद रहे। सफाई कर्मचारी यूनियन के प्रधान बलबीर सिंह ने घोषणा की कि 2 मई को हड़ताली कर्मचारी शहर में झाड़ू प्रदर्शन कर अपना विरोध और तेज करेंगे।


इन नेताओं ने भी किया संबोधित

प्रदर्शन को कर्मचारी नेता रघुवीर चौटाला, सुदेश कुमार, सैनिटेशन यूनियन के प्रधान राहुल चंडालिया, सचिव विशाल पारचा, नरेश भगवाना, मनोज शर्मा, परसराम अधाना, वेद भड़ाना, प्रेमपाल, अजय शास्त्री, राजवीर, देवीचरण शर्मा, रामरतन कर्दम, देवकीनंदन, फायर विभाग के नेता मेघश्याम, राकेश शर्मा तथा महिला नेता सुरेश देवी, ललिता, राजवती, शकुंतला और ज्ञानवती ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed