{"_id":"6903b91ab7a908b606043740","slug":"municipal-corporation-demolished-an-unauthorized-colony-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-54654-2025-10-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: अनधिकृत कॉलोनी में नगर निगम ने की तोड़फोड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: अनधिकृत कॉलोनी में नगर निगम ने की तोड़फोड़
विज्ञापन
डीटीपी की ओर से गांव समयपुर में चलाया गया अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। डीटीपी की ओर से गांव समयपुर की राजस्व संपदा में एक अनधिकृत कॉलोनी में तोड़फोड़ अभियान चलाया गया। इस कार्रवाई के तहत 2 निर्माणाधीन संरचनाएं, 2 निर्मित संरचनाएं, 4 चहारदीवारी, 30 डीपीसी और मिट्टी के सड़क नेटवर्क को ध्वस्त कर दिया गया।
जिला योजनाकार अधिकारी यजन चौधरी ने बताया कि कुछ लोगों की ओर से 3 एकड़ जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा किया हुआ था। इसकी शिकायत मिलने के बाद जांच कर कार्रवाई अमल में लाई गई। यह अभियान लंबे समय से मिल रही शिकायतों के बाद चलाया गया। अभियान के दौरान मौके पर भारी पुलिस बल की तैनाती की गई थी, जिससे किसी भी प्रकार के विरोध को नियंत्रित किया जा सके। उन्होंने चेतावनी दी है कि भविष्य में यदि दोबारा अतिक्रमण किया गया तो और भी सख्त कार्रवाई की जाएगी।