Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal Corporation can no longer dump waste in Bhankhari, Aravalli; High Court imposes a ban.

Faridabad News: अरावली के भांखरी में नगर निगम अब नहीं फेंक सकेगा कूड़ा, हाईकोर्ट ने लगाई रोक

Thu, 05 Nov 2026 10:52 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 05 Nov 2026 10:52 PM IST
विज्ञापन
Municipal Corporation can no longer dump waste in Bhankhari, Aravalli; High Court imposes a ban.
पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने दिया आदेश, हरियाणा सरकार को जारी किया गया नोटिस, अब 4 दिसंबर को होगी अगली सुनवाई
विज्ञापन


अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने फरीदाबाद के भांखरी स्थित अरावली क्षेत्र में नगर निगम द्वारा कूड़ा डालने पर अंतरिम रोक लगा दी है। न्यायालय ने नगर निगम को यहां फेंके गए कूड़े को हटाने का भी आदेश दिया है। इस मामले में हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया गया है और अगली सुनवाई 4 दिसंबर को होगी।
न्यायालय ने अनिल अरोड़ा व अन्य की याचिका पर सुनवाई करते हुए यह आदेश दिया। याचिकाकर्ताओं ने बताया कि अरावली क्षेत्र की 152 एकड़ जमीन पर्यावरण की दृष्टि से संवेदनशील है। राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने इस जमीन पर कूड़ा न डालने और वनीकरण के लिए उपयोग करने का आदेश दिया था। संबंधित विभाग ने भी इस संबंध में आश्वासन दिया था। इसके बावजूद नगर निगम ने दोबारा इस क्षेत्र में कचरा डालना शुरू कर दिया था। फरीदाबाद शहर का कूड़ा नगर निगम अरावली क्षेत्र में डाल रहा था। क्षेत्रीय लोगों ने पहले इसका विरोध प्रदर्शन किया और फिर धरना दिया। कोई समाधान न निकलने पर वे उच्च न्यायालय पहुंचे थे। याचिका पर मुख्य न्यायाधीश अश्वनी कुमार मिश्रा और न्यायमूर्ति रोहित कपूर की पीठ ने सुनवाई की। अदालत ने हरियाणा सरकार को नोटिस जारी किया। अतिरिक्त महाधिवक्ता दीपक बल्यान ने नोटिस स्वीकार किया। उन्होंने जवाब दाखिल करने के लिए समय मांगा, जिसे अदालत ने अगली सुनवाई से पहले जमा करने का निर्देश दिया। यह आदेश 5 नवंबर को जारी किया गया था।
विज्ञापन

अरावली क्षेत्र में कूड़ा डालने पर रोक के आदेश से क्षेत्रीय लोगों ने खुशी मनाई। भांखरी गांव, सैनिक कॉलोनी, अचीवर्स सोसाइटी और आईपी एक्सटेंशन समेत आसपास के लोग इसका विरोध कर रहे थे। स्थानीय जनप्रतिनिधि भी लोगों के समर्थन में थे। उन्होंने पहले भी नगर निगम को यहां कूड़ा फेंकने से रोका था। न्यायालय के इस आदेश से लोगों को बड़ी राहत मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed