फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Municipal and fire department employees to be on strike from August 6 to 8.

Faridabad News: पालिका व अग्निशमन कर्मचारी 6 से 8 अगस्त तक रहेंगे हड़ताल पर

Tue, 14 Jul 2026 12:23 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 14 Jul 2026 12:23 AM IST
विज्ञापन
Municipal and fire department employees to be on strike from August 6 to 8.
विज्ञापन


17 मांगों पर समझौता लागू नहीं करने का आरोप, जिला स्तरीय रैली में आंदोलन का ऐलान



अमर उजाला ब्यूरो

फरीदाबाद। नगर पालिका कर्मचारी संघ और हरियाणा अग्निशमन कर्मचारी यूनियन के बीच हुई द्विपक्षीय वार्ता में बनी सहमति लागू नहीं किए जाने के विरोध में सोमवार को जिला स्तरीय रैली का आयोजन किया गया। रैली में कर्मचारियों ने सरकार पर वादाखिलाफी का आरोप लगाते हुए 6 से 8 अगस्त तक प्रदेशव्यापी तीन दिवसीय हड़ताल का एलान किया।

रैली की अध्यक्षता नगर पालिका कर्मचारी संघ के जिला प्रधान दलित बोहत ने की। वहीं रैली का संचालन जिला सचिव अनिल चंडालिया ने किया। राज्य प्रधान नरेश कुमार शास्त्री ने कहा कि सरकार ने 13 मई की वार्ता में कर्मचारियों की 17 प्रमुख मांगों पर सहमति जताई थी। सरकार ने 30 जून तक आदेश जारी करने का आश्वासन दिया था, लेकिन अब तक कोई आदेश जारी नहीं हुआ है। इससे पालिका परिषद, नगर निगम और अग्निशमन विभाग के कर्मचारियों में भारी नाराजगी है।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में कच्चे एवं ठेका कर्मचारियों को नियमित करना, ठेका प्रथा समाप्त करना, न्यूनतम 15,220 रुपये मासिक वेतन करना है। साथ ही ईएसआई-ईपीएफ की सुविधा, रिक्त पदों पर नियमित भर्ती, पदोन्नति, सेवानिवृत्ति पर सम्मान राशि देना भी है। साथ ही जोखिम भत्ता, वर्दी भत्ता और फरीदाबाद अग्निकांड में शहीद फायर कर्मियों के परिजनों को आर्थिक सहायता शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


रैली में सर्वसम्मति से निर्णय लिया गया कि कर्मचारी 6, 7 और 8 अगस्त को प्रदेशभर में तीन दिवसीय हड़ताल करेंगे। साथ ही सर्व कर्मचारी संघ की आगामी जिला स्तरीय रैलियों और 12 दिसंबर को प्रस्तावित राष्ट्रीय रैली में भी सक्रिय भागीदारी का प्रस्ताव पारित किया गया। कर्मचारियों ने चेतावनी दी कि यदि हड़ताल के दौरान आमजन को परेशानी होती है तो इसकी जिम्मेदारी सरकार की होगी।










विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article