फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mujesar village is facing a lot of problems, appeal to the Municipal Corporation

Faridabad News: मुजेसर गांव में समस्याओं का अंबार, नगर निगम से लगाई गुहार

Thu, 12 Mar 2026 11:23 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 12 Mar 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Mujesar village is facing a lot of problems, appeal to the Municipal Corporation
ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने निगम के ज्वाइंट कमिश्नर को ज्ञापन सौंपा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। गांव मुजेसर में मूलभूत सुविधाओं की कमी को लेकर ग्रामीणों ने नगर निगम प्रशासन के समक्ष शिकायत दर्ज कराते हुए जल्द समाधान की मांग की है। बुधवार को कांग्रेस नेता गिरीश भारद्वाज के नेतृत्व में ग्रामीणों के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम फरीदाबाद के ज्वाइंट कमिश्नर को ज्ञापन सौंपकर गांव में व्याप्त समस्याओं से अवगत कराया।

ज्ञापन में बताया गया कि मुजेसर गांव के लोग लंबे समय से गंदगी, टूटी सड़कों, दूषित पेयजल, जलभराव, खराब सीवर व्यवस्था और बंद पड़ी स्ट्रीट लाइट जैसी समस्याओं से परेशान हैं। ग्रामीणों का कहना है कि कई बार शिकायत देने के बावजूद स्थिति में सुधार नहीं हो रहा, जिससे लोगों का दैनिक जीवन प्रभावित हो रहा है। विशेषकर बरसात के दिनों में जलभराव और सीवर ओवरफ्लो की समस्या अधिक बढ़ जाती है, जिससे बीमारियों का खतरा बना रहता है।
विज्ञापन


गिरीश भारद्वाज ने कहा कि गांवों में बुनियादी सुविधाएं उपलब्ध कराना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने मांग की कि संबंधित विभाग मौके का सर्वे कराकर समस्याओं का स्थायी समाधान करें, ताकि ग्रामीणों को राहत मिल सके। उन्होंने कहा कि जनसमस्याओं को उठाना और उनके समाधान के लिए आवाज उठाना उनकी जिम्मेदारी है और आगे भी यह प्रयास जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान सुखबीर गोदारा, प्रदीप सैन, देशराज, चरण सिंह, विजय गोदारा, धर्म सिंह भाटी, टेकचंद शर्मा, भूपेश गुप्ता, दीपक चौहान और योगेश शर्मा सहित कई ग्रामीण मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed