{"_id":"686c16cf48d7a70434009634","slug":"mudraika-route-was-also-built-in-smart-city-on-the-lines-of-new-delhi-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-46728-2025-07-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: नई दिल्ली की तर्ज पर स्मार्ट सिटी में भी बनाया गया मुद्रिका रूट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: नई दिल्ली की तर्ज पर स्मार्ट सिटी में भी बनाया गया मुद्रिका रूट
विज्ञापन
यात्रियों को मिलेगी बेहतर सुविधा, 913 और 909 नंबर रूट को 933 नंबर बनाकर चलाई जा रही हैं 10 बसें
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। देश की राजधानी नई दिल्ली की तर्ज पर स्मार्ट सिटी में भी मुद्रिका रूट बनाया गया है। जिससे स्मार्ट सिटी में रहने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। साथ ही यात्री अपने गंतव्य पर आसानी से पहुंच पाएंगे। सिटी बस की ओर से 933 रूट को मुद्रिका के रूप में बनाया गया है। यह रूट बल्लभगढ़ बस डिपो से शुरू होकर वापस बल्लभगढ़ बस डिपो आएगा, लेकिन इस दौरान यह कई गांवों के साथ-साथ कई सेक्टरों और ग्रेटर फरीदाबाद को भी कवर करेगा। जिसे यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी। इस रूट पर 10 बसों का संचालन किया जा रहा है।
सिटी बस की ओर से गांवों को शहर से जोड़ने के लिए 50 बसें विभिन्न रूटों पर चलाई जाती हैं। जिसमें से 913 रूट बदरपुर बॉर्डर से मंझावली को जाता हैं। वही 909 रूट बल्लभगढ़ बस डिपो से मंझावली को जाता है। इन दोनों रूटों पर सवारियों की संख्या ज्यादा होने के चलते इसको एक रूट बना दिया गया है। जिसका नाम मुद्रिका रखा गया है और इस रूट का नंबर 933 है। अब इस रूट पर जाने वाले यात्रियों को बेहतर सुविधा देने के लिए बल्लभगढ़ बस डिपो से ही हर रोज 5 बसें डिपो वाया बदरपुर बॉर्डर होकर मंझावली जाती हैं। वहीं 5 बसें डिपो से वाया मंझावली होकर बदरपुर बॉर्डर के लिए रवाना होती हैं । जिससे यात्रियों को काफी सुविधा हो रही है।
इन जगहों से होकर गुजरेंगी बसें
मुद्रिका रूट की बसें बल्लभगढ़ बस स्टैंड, राजकीय कन्या विद्यालय, श्याम कॉलोनी,सेक्टर -3 ,मुजेड़ी मोड़, मिर्जापुर सेक्टर 74, एनटीपीसी, जिला कारागार, नीमका मोड़, मंधावली-भैंसरावली मोड़, लेहडोला गांव, रायपुर कलां, घरोड़ा गांव, मंझावली, जेबी कॉलेज, चिरसी गांव, कबूलपुर खादर, सिडोला गांव, जसाना ,बदरपुर सैद , नचौली, भूपानी मोड़, सेक्टर 97, खेड़ी कलां, सेक्टर 88-89, टिकावली गांव मोड़, मवई गांव, सेक्टर-28/29, सेक्टर- 30 इंद्रप्रस्थ कॉलोनी, सेक्टर- 36 बाबा सूरदास चौक, सेक्टर-37 ,बदरपुर बॉर्डर, सराय मेट्रो स्टेशन, सराय ख्वाजा, एनएचपीसी चौक, मेवला महाराजपुर मेट्रो स्टेशन, सेक्टर- 30/31, सेक्टर-28 मेट्रो स्टेशन, बड़खल मोड़ फ्लाईओवर, ओल्ड मेट्रो स्टेशन, नीलम चौक अजरौंदा मेट्रो स्टेशन, बाटा चौक मेट्रो स्टेशन, एस्कॉर्ट्स मुजेसर, संत सूरदास सीही, राजीव एन्क्लेव से वापस बल्लभगढ़ बस स्टैंड आएगी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- --
सिटी बस के इंचार्ज अंकित त्यागी ने बताया कि दोनों रूट पर यात्रियों की काफी संख्या होने की वजह से दोनों रूटों को एक बना दिया गया है। इस रूट को मुद्रिका नाम दिया गया है।