फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mud water is coming since last one month, people are worried

Faridabad News: एक महीने से आ रहा है मिट्टी वाला पानी, लोग परेशान

Wed, 22 May 2024 10:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 22 May 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Mud water is coming since last one month, people are worried
कई बार पेयजल किल्लत की समस्या के बारे में अधिकारियों को कर चुके शिकायत
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। चावला कॉलोनी स्थित गौंछी मोहल्ला में पिछले एक महीने से लोग पेयजल संकट से जूझ रहे हैं। भीषण गर्मी के इन दिनों में लोगों को पेयजल संकट के कारण काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। लोगों के मुताबिक निगम में कई बार शिकायत के बाद भी अधिकारी कोई सुनवाई नहीं कर रहे हैं।


शहर में गर्मी की शुरुआत के साथ ही पेयजल संकट गहराने लगा है, कहीं एक सप्ताह से पानी की सप्लाई नहीं हुई तो कुछ हिस्सों में लोग पेयजल में गंदगी आने से परेशान हैं। चावला कॉलोनी निवासी विरेंद्र मनचंदा ने बताया कि पिछले एक महीने से पानी में गंदगी आ रही है, पानी इतना गंदा और बदबूदार है कि उसका इस्तेमाल सामान्य कार्यों के लिए भी नहीं किया जा सकता है। इस समस्या के कारण लोगों को घरेलू कार्यों के लिए भी पानी की 20 लीटर की बोतल खरीदनी पड़ रही है। पानी की समस्या से 500 से ज्यादा परिवार परेशान हैं। कॉलोनी के लोगों ने कई बाद अधिकारियों से शिकायत की है, लेकिन कोई समाधान नहीं हुआ है। गर्मी की वजह से पानी की खपत भी पहले के मुकाबले बढ़ गई है।
विज्ञापन

--------------------

समस्या के बारे में जानकारी मिल चुकी है। जल्द ही इसका समाधान करवा दिया जाएगा। -विपिन, कनिष्ठ अभियंता, नगर निगम


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed