फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mr. Lincoln and Papa Milind will spread fragrance

मिस्टर लिंकन और पापा मिलिंद बिखेरेंगे खुशबू

Sun, 22 Nov 2020 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 22 Nov 2020 10:48 PM IST
विज्ञापन
Mr. Lincoln and Papa Milind will spread fragrance
फरीदाबाद सेक्टर 17 रोज गार्डन की फाइल फोटो। - फोटो : Faridabad
फरीदाबाद (धनंजय चौहान)। सेक्टर-17 स्थित रोज गार्डन हजारों गुलाब की खुशबू से एक बार फिर महक उठेगा। गार्डन में करीब नौ हजार से अधिक पौधों पर हजारों फूल खिलेंगे। गार्डन में फूलों की बहार मार्च तक रहेगी। इसके लिए हरियाणा विकास प्राधिकरण की ओर से गार्डन में पौधों को लगाने का काम किया गया है। फूल खिलने के बाद यहां कोरोना महामारी में तनाव से जूझ रहे लोगों के लिए एक सुकून भरा माहौल मिलेगा। इस बार विशेष रूप से कुछ फूलों का नाम जिसमें मिस्टर लिंकन और पापा मिलिंद रखा गया है, गार्डन में अपनी खुशबू बिखेरेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण ने सेक्टर-17 में बाईपास रोड के साथ लगभग साढ़े तीन एकड़ जमीन पर रोज गार्डन विकसित किया हुआ है। रोज गार्डन के एक तरफ हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण की नर्सरी है और एक तरफ हजारों गुलाब के पौधे लगे हुए हैं। यहां पर गुलाबों की लगभग 100 से अधिक प्रजातियों के छह हजार से भी अधिक पौधे लगे हुए हैं। शहर में ऐसी दूसरी कोई जगह नहीं है, जहां पर एक साथ इतने अधिक गुलाब के पौधे लगे हुए हों। हर साल दिसंबर महीने में इस गार्डन में हजारों गुलाब के खुल खिलते हैं।
विज्ञापन

गार्डन में ये पौधे लगाए गए
रोज गार्डन में लगाए गए पौधे में मिस्टर लिंकन, एसन, पापा मिलिंद, गोल्ड मेडल, हसीना, जॉन एफ कनेडी, फर्स्ट प्राइज, ओखले होमा, सुगंधा, सुपर स्टार, गोल्ड मेडल, सदा बहार, सराफा, एचडी आदि किस्में शामिल हैं। यहां पर दिसंबर में पीले, गुलाबी, हल्के गुलाबी, लाल, गहरे लाल, सफेद, नारंगी, महरूम व हल्के काले रंग के गुलाब खिलेगे। ओखले होमा किस्म का गुलाब ब्लैक रोज की श्रेणी का गुलाब है। अधिक ठंड पड़ने पर इसका रंग काला होता चला जाता है। ये किस्म भी देखने को मिलेगी। बागवानी विभाग अधिकारियों के अनुसार फरीदाबाद में ठंड अधिक नहीं पड़ती, इसलिए यहां इसका रंग हल्का काला व मरून रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

फूल तोड़ने पर लगेगा 200 रुपये जुर्माना
गुलाब की खुशबू हर किसी को दूर से ही अपनी ओर खींच लाती है। जब लोग एक साथ हजारों पौधों के बीच बैठे और तरह-तरह की खुशबू उठ रही हो तो उस समय काफी सुखद अहसास होता है। हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के बागवानी विभाग के कार्यकारी अभियंता जोगीराम ने बताया कि गार्डन में हर साल आसपास के क्षेत्रों से फूल देखने आते हैं। इस साल भी यहां पर कई किस्म व कई रंग के गुलाब एक साथ लोगों को देखने को मिलेंगे। रोज गार्डन में आने वालों लोगों के लिए कोई शुल्क नहीं है मगर गुलाब का फूल तोड़ने पर 200 रुपये का जुर्माना जरूर भरना पड़ सकता है।

कोट
पौधों की नलाई-गुड़ाई का काम लगभग पूरा कर लिया गया है। पौधों में जरूरी दवाएं व खाद डाली गई हैं। अब नियमित रूप से वहां पर सिंचाई का काम किया जा रहा है। दिसंबर के पहले सप्ताह में सभी पौधे फूलों से भर जाएंगे। एक पौधे पर एक सीजन में तीन बार फूल आते हैं।
- जोगीराम, कार्यकारी अभियंता, हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed