फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   MP did development work in Purani Khori

पुरानी खोरी में सांसद ने कराए थे विकास कार्य

Wed, 28 Jul 2021 08:09 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 28 Jul 2021 08:09 PM IST
विज्ञापन
MP did development work in Purani Khori
फरीदाबाद। खोरी गांव में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर तोड़फोड़ कार्रवाई जारी है। यहां सांसद द्वारा विकास कार्य कराए गए थे। बिजली, पानी सहित अनेक जरूरी सुविधाएं उपलब्ध कराई गई थीं। बाकायदा जगह-जगह सांसद द्वारा कराए गए कार्यों के बोर्ड लगे थे। जिन्हें निगम ने तोड़फोड़ कार्रवाई के दौरान गिरा दिया। निगम की कार्रवाई से लोगों में भारी रोष है।
विज्ञापन

पुरानी खोरी में 600 से अधिक मकान है। यहां बिजली-पानी सभी प्रकार की सुविधाएं लोगों को उपलब्ध कराई गई है। लोगों के घरों में बकायदा बिजली के मीटर लगे हुए थे। पानी के लिए गांव में तीन सरकार बूस्टर लगाए गए। इनसे घरों में पानी के कनेक्शन दे रखे थे। इसके साथ बिजली के खंभों पर सांसद के कार्यों की सूचना भी दी गई थी।
विज्ञापन

गांव में सरकारी स्कूल और एक बड़ा आंबेडकर पार्क है। इससे स्थानीय लोगों को उम्मीद थी कि उनके मकानों पर कार्रवाई नहीं होगी। सुप्रीम कोर्ट का आदेश आने के बाद लोगों की उम्मीदों पर पानी फिर गया। गांव में दो दिन से नगर निगम की ओर से तोड़फोड़ कार्रवाई जारी है। बुधवार को भी गांव में भारी संख्या से दो से तीन मंजिला मकानों को गिराया गया। निगमायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल ने कहा कि सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर तोड़फोड़ की जा रही है। अरावली वन क्षेत्र में बने सभी प्रकार के निर्माणों को तोड़ने के निर्देश हैं। इसलिए यह कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed