{"_id":"687beada29b1e479fc0a3739","slug":"mou-between-mcte-and-amrita-university-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-47498-2025-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: एमसीटीई और अमृता विश्वविद्यालय के बीच समझौता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: एमसीटीई और अमृता विश्वविद्यालय के बीच समझौता
विज्ञापन
दोनों संस्थान मिलकर कई कार्य करेंगे
संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। मिलिट्री कॉलेज ऑफ टेलीकम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (एमसीटीई) और अमृता विश्व विद्यापीठम (अमृता विश्वविद्यालय) के बीच एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए गए। यह साझेदारी अमृता विश्वविद्यालय की शैक्षणिक और अनुसंधान क्षमताओं को एमसीटीई की तकनीकी और परिचालन विशेषज्ञता के साथ जोड़ेगी।
इस साझेदारी के अंतर्गत दोनों संस्थान मिलकर कई कार्य करेंगे। जिनमें सैन्य उपयोग से जुड़े वास्तविक समय की समस्याओं को पहचान कर समाधान विकसित करना, संयुक्त प्रशिक्षण मॉड्यूल, कैप्सूल कोर्स और प्रमाणन कार्यक्रम तैयार करना, फैकल्टी और छात्रों के लिए विनिमय कार्यक्रम शुरू करना और उभरती प्रौद्योगिकियों में मिशन-महत्वपूर्ण और भविष्य के लिए तैयार अनुसंधान करना शामिल है।
एमसीटीई के मेजर जनरल गौतम महाजन ने कहा कि यह समझौता केवल एक औपचारिक दस्तावेज नहीं है, बल्कि यह दो संस्थानों के विचारों और उद्देश्यों का संगम है। अमृता विवि के रजिस्ट्रार डॉ. पी अजित कुमार ने समझौते पर हस्ताक्षर करते हुए कहा कि यह साझेदारी अमृता की राष्ट्र सेवा और नवाचार के प्रति प्रतिबद्धता का प्रमाण है। निदेशक प्रोफेसर सेतुमाधवन ने कहा कि एमसीटीई के साथ मिलकर हम अपने शोध को प्रभावशाली रक्षा समाधानों में बदल सकते हैं और भारत को वैश्विक तकनीकी नेतृत्व की दिशा में अग्रसर कर सकते हैं।