फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Motorcyclist critically injured in road accident.

Faridabad News: सड़क हादसे में बाइक सवार गंभीर रुप से हुआ घायल

Fri, 03 Apr 2026 12:53 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 03 Apr 2026 12:53 AM IST
विज्ञापन
Motorcyclist critically injured in road accident.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


बल्लभगढ़। कैली गांव के पास बाइक सवार सड़क के किनारे खड़ी कार से टकरा गया। इस हादसे में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि कार चालक ने किसी प्रकार का कोई रिफ्लेक्टर टेप नहीं लगाया था। जिस वजह से यह हादसा हुआ। थाना सेक्टर-58 पुलिस ने कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव फतेहपुर तगा निवासी डालचंद ने बताया कि 15 मार्च को वह बाइक से सेक्टर-10 फरीदाबाद जा रहे थे। जैसे ही वह गांव कैली के पास पहुंचे, तभी उनकी बाइक कार में पीछे से टकरा गई। इस हादसे में वह सड़क पर गिर गए। इस घटना की सूचना उन्होंने अपने परिजनों को दी। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर उनको उपचार के लिए बल्लभगढ़ सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। जहां डॉक्टरों ने बताया कि उनके पैर और हाथ की हड्डी टूट गई है। अस्पताल में उपचार के चलते वह पुलिस को शिकायत नहीं दे पाए थे। इसलिए उन्होंने बुधवार को इस घटना की सूचना पुलिस को दी। पुलिस प्रवक्ता यशपाल ने बताया कि आरोपी कार चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed