Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mother, son and neighbour sentenced to life imprisonment for murdering woman

Faridabad News: महिला की हत्या के दोषी मां-बेटे व पड़ोसी को उम्रकैद

Sat, 14 Feb 2026 12:16 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Mother, son and neighbour sentenced to life imprisonment for murdering woman
अदालत ने तीनों पर 1.87-1.87 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया
विज्ञापन

पल्ला थाना में 7 मार्च 2019 को दर्ज हुई थी एफआईआर

अमर उजाला ब्यूरो
फरीदाबाद। पल्ला थाना इलाके में रुपये लेन-देन विवाद में महिला अनामिका की हत्या मामले में मां-बेटे व पड़ोसी को जिला अदालत ने उम्रकैद की सजा दी है। पुख्ता सबूतों व गवाहों के आधार पर तीनों आरोपियों मां मधु तिवारी, बेटे मनीष उर्फ मोनू व इनके पड़ोसी अंबिका भगत को दोषी करार देते हुए अतिरिक्त सत्र न्यायाधीश पुरुषोत्तम कुमार की अदालत ने सजा पर फैसला सुनाया है।
अदालत ने तीनों पर 1.87-1.87 लाख रुपये जुर्माना भी लगाया है। पल्ला थाना में ये एफआईआर 7 मार्च 2019 को दर्ज हुई थी। इस्माइलपुर के निखिल विहार के रहने वाले रवि ने पुलिस को शिकायत दी कि 6 मार्च 2019 को वो अपनी ड्यूटी पर गए थे। वापस लौटे तो पत्नी अनामिका घर पर नहीं मिली और उसका मोबाइल भी बंद था। रवि ने आरोप लगाया कि उन्हें शक है कि दिल्ली के मोलडबंद एक्सटेंशन में रहने वाले बिहार के छपरा के मूल निवासी अंबिका भगत ने उनकी पत्नी को कहीं छुपाया हुआ है। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अंबिका भगत को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने महिला की हत्या करना कबूला। आरोपी ने अपने दो पड़ोसियों महिला मधु तिवारी और उनके बेटे मनीष उर्फ मोनू का नाम बताया। ये मां-बेटे छत्तीसगढ़ के मूल निवासी हैं।
विज्ञापन

पुलिस ने मधु तिवारी व मनीष उर्फ मोनू को भी 10 मार्च 2019 को ही गिरफ्तार किया। तीनों से पूछताछ में पता चला कि अनामिका फाइनेंस का काम करती थी। उसने अंबिका भगत को लगभग 5 साल पहले पलवल में 14 लाख रुपये में प्लॉट दिलाया था। इसे फाइनेंस अनामिका ने किया था। इस अवधि के दौरान अंबिका भगत ने धीरे-धीरे कर अनामिका को रुपये चुका दिए। इसके बावजूद भी अनामिका न तो प्लॉट की रजिस्ट्री करा रही थी और न ही रुपये लौट रही थी। इसी विवाद में 5 मार्च 2019 को अंबिका भगत ने पड़ोसी मां-बेटे के साथ मिलकर प्लॉन बनाया कि अनामिका से या तो रुपये लेने हैं, या उसे मार देना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्लॉन के तहत 6 मार्च 2019 को अनामिका को ये आरोपी ऑटो में बैठाकर अपने घर ले गए। फिर गला दबाकर हत्या करने के बाद शव को सेप्टिक टैंक में फेंक दिया। 13 मार्च 2019 को पुलिस ने शव बरामद किया। 14 मार्च को मृतका का मोबाइल व अन्य सामान आरोपियों से पूछताछ कर बरामद किए गए। 16 मार्च को मृतका के शव का पोस्टमार्टम कराया गया। पुलिस ने आरोपियों को जेल भेजकर चालान तैयार कर अदालत में पेश किया। इसमें 27 गवाह बनाए गए। ट्रॉयल के दौरान सभी पक्षों को सुनकर अब अदालत ने दोषियों को उम्रकैद की सजा दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed