फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mother scolded for getting low marks and 11th grader laid a trap

Faridabad News: कम नंबर आने पर मां ने डांटा तो 11वीं के छात्र ने लगा लिया फंदा

Tue, 31 Mar 2026 10:48 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 31 Mar 2026 10:48 PM IST
विज्ञापन
Mother scolded for getting low marks and 11th grader laid a trap
घटना से पूरे इलाके में शोक, पुलिस कर रही मामले की जांच
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। गांधी नगर इलाके में परीक्षा के कम अंकों ने एक उभरते हुए भविष्य को हमेशा के लिए शांत कर दिया। दिल्ली के मोलड़बंद स्थित स्कूल में पढ़ने वाले 11वीं कक्षा के छात्र आयुष ने परीक्षा परिणाम में कम नंबर आने और परिजनों की डांट से आहत होकर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सोमवार रात हुई इस हृदयविदारक घटना से पूरे इलाके में शोक है। पुलिस ने मंगलवार को शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है।

नवीन नगर चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि आयुष मूल रूप से अपने माता-पिता के साथ गांधी नगर में किराये के मकान में रहता था। सोमवार को उसका 11वीं कक्षा का परिणाम घोषित हुआ था, जिसमें उम्मीद के मुताबिक अंक नहीं आने के कारण वह काफी मानसिक तनाव में था। हालांकि, शाम को उसने अपने उन दोस्तों के साथ एक छोटी पार्टी भी की थी जिनके अंक अच्छे आए थे, लेकिन घर लौटते ही स्थिति बदल गई।
विज्ञापन


पड़ोसियों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात को जब आयुष पार्टी से घर लौटा तो पढ़ाई और कम नंबरों को लेकर उसकी मां के साथ कहासुनी हो गई। मां ने उसे बेहतर प्रदर्शन न करने पर डांट दिया, जिससे वह और अधिक परेशान हो गया। इसके बाद परिवार के सभी सदस्य खाना खाकर अपने कमरों में सोने चले गए। आयुष भी अपने कमरे में चला गया, लेकिन सुबह जब काफी देर तक उसने दरवाजा नहीं खोला, तो परिजनों ने अंदर झांककर देखा। आयुष का शव पंखे से लटका हुआ मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूचना मिलते ही नवीन नगर चौकी पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर बीके नागरिक अस्पताल पहुंचाया। आयुष के पिता कृष्णा चौधरी ने बताया कि उसका एक बड़ा भाई भी है जो पढ़ाई कर रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि शुरुआती जांच में कम नंबरों का तनाव और मां की डांट ही आत्महत्या का मुख्य कारण लग रहा है। फिलहाल पुलिस परिजनों के बयान दर्ज कर मामले की गहराई से जांच कर रही है ताकि घटना के पीछे किसी अन्य संभावित कारण का पता लगाया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed