फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mother left the child in the cradle outside the society, case registered

Faridabad News: सोसायटी के बाहर रखे पालने में बच्ची को छोड़ गई मां, केस दर्ज

Mon, 03 Jul 2023 07:37 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फरीदाबाद Updated Mon, 03 Jul 2023 07:37 PM IST
विज्ञापन
Mother left the child in the cradle outside the society, case registered
सोसायटी के बाहर रखे पालने में बच्ची को छोड़ गई मां, केस दर्ज संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

फरीदाबाद। सूरजकुंड थाना क्षेत्र स्थित मिरैकल चैरिटेबल सोसायटी के बाहर एक महिला एक माह की बच्ची को पालने में लावारिस छोड़ गई। सोसायटी की निदेशक की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात महिला के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। निदेशक सिमरन लांबा ने बताया कि रविवार शाम करीब आठ बजे उन्हें सूचना मिली की सोसायटी के मुख्य गेट पर रखे पालने में कोई बच्ची को छोड़ गया है। गार्ड से पूछताछ में पता लगा एक महिला बच्ची को लेकर आई और पालने में रखकर चली गई। सिमरन ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। सिमरन ने बताया शहर में काफी संख्या में नवजात बच्चियां लावारिस मिल रहीं थीं। इसलिए उनकी सोसायटी ने मुख्य गेट के पास एक पालना लगवा दिया, ताकि लोग बच्चियों को इधर-उधर फेंकने की बजाय वहां रख सकें। उनकी सोसायटी लावारिस बच्चों की देखभाल करती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed