{"_id":"698a2525551397a45f05c1db","slug":"mother-jumps-in-front-of-train-with-her-three-year-old-daughter-on-railway-track-faridabad-news-c-26-1-fbd1020-62526-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Faridabad News: रेलवे ट्रैक पर मां ने तीन साल की बेटी के साथ ट्रेन के आगे लगाई छलांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Faridabad News: रेलवे ट्रैक पर मां ने तीन साल की बेटी के साथ ट्रेन के आगे लगाई छलांग
विज्ञापन
रेलवे ट्रैक पर मां ने तीन साल की बेटी के साथ ट्रेन के आगे लगाई छलांग
संंवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सोमवार सुबह एक महिला ने अपनी तीन साल की बेटी के साथ ट्रेन के सामने कूदकर जान दे दी। हादसे में मां और बेटी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतका की पहचान तीस वर्षीय रेनू और उसकी तीन साल की मासूम बेटी सिद्धि के रूप में हुई है। घटना सेक्टर-59 के पास की है, इसकी सूचना मिलने पर जीआरपी मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर बीके अस्पताल भिजवा दिया।
मिली जानकारी के अनुसार रेनू सोमवार सुबह अपने छह साल के बेटे लक्ष्य को स्कूल छोड़ने गई थी। उस समय उसकी तीन साल की बेटी सिद्धि भी उसके साथ थी। स्कूल से लौटते समय रेनू रेलवे लाइन की ओर चली गई। इसी दौरान वहां से गुजर रही ट्रेन के सामने उसने अपनी बच्ची के साथ छलांग लगा दी। पुलिस का कहना है कि शुरुआती जांच में मामला खुदकुशी का प्रतीत हो रहा है, लेकिन इसके पीछे की वजहों की जांच की जा रही है। घटना की सूचना जीआरपी को सुबह करीब दस बजे मिली थी। हालांकि पोस्टमार्टम को लेकर अस्पताल में उस समय विवाद की स्थिति बन गई, जब परिजनों ने आरोप लगाया कि पोस्टमार्टम करने के बदले डॉक्टर की ओर से पांच हजार रुपये की मांग की जा रही है। इसी बात को लेकर अस्पताल परिसर में हंगामा हुआ। परिजनों ने इस मामले में मौके पर पहुंची पुलिस को अपनी शिकायत दी है। विवाद के चलते सोमवार को पोस्टमार्टम नहीं हो सका। अब दोनों शवों का पोस्टमार्टम मंगलवार यानी आज कराया जाएगा।