फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Delhi NCR ›   Faridabad News ›   Mother and daughter die after being hit by trolley, father injured

Faridabad News: ट्राले की चपेट में आकर से मां-बेटी की मौत, पिता घायल

Fri, 15 Dec 2023 11:37 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 15 Dec 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Mother and daughter die after being hit by trolley, father injured
ट्राले की चपेट में आकर से मां-बेटी की मौत, पिता घायल
विज्ञापन

सीकरी फ्लाईओवर के पास हुआ हादसा, चालक हिरासत में लिया

संवाद न्यूज एजेंसी
फरीदाबाद। सीकरी फ्लाईओवर के पास ट्राले ने बाइक में टक्कर मार दी। घटना में बाइक सवार महिला को ट्राले ने कुचल दिया और साढ़े तीन माह की बच्ची की गोद से सड़क पर गिरने के कारण मौत हो गई। बाइक सवार महिला का पति गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने ट्राला चालक को हिरासत में ले लिया है। सेक्टर-58 थाना पुलिस ने ट्राला चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

बुढ़िया नाले के पास बनी झुग्गी में खेमचंद परिवार के साथ रहता है। उसकी तीन बेटियां हैं। शुक्रवार को वह सबसे छोटी चुनमुन और पत्नी अनीता को बाइक पर लेकर पलवल किसी काम से जा रहा था। सीकरी फ्लाईओवर पार करते ही ट्राला ने बाइक को टक्कर मार दी। संतुलन बिगड़ने से बाइक गिर गई। अनीता और बच्ची पीछे की तरफ गिर गई, इसी दौरान ट्राला का पहिया अनीता के ऊपर से निकल गया। सड़क पर गिरने के कारण बच्ची की भी मौके पर ही मौत हो गई। सीकरी पुलिस चौकी प्रभारी एसआई योगेंद्र ने बताया पुलिस ने नाकाबंदी कर रखी थी जिसमें ट्राला चालक को पकड़ लिया। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। दोनों शव शनिवार सुबह पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed